फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Now policemen in the district will also undergo firing training

Lucknow News: अब जिले में भी पुलिसकर्मी करेंगे फायरिंग का प्रशिक्षण

Mon, 16 Dec 2024 01:32 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ Updated Mon, 16 Dec 2024 01:32 AM IST
विज्ञापन
Now policemen in the district will also undergo firing training
श्रावस्ती। भिनगा कोतवाली अंतर्गत बन्ठिहवा चौकी क्षेत्र में प्राकृतिक रूप से निर्मित फायरिंग बट का रविवार को डीएम अजय कुमार द्विवेदी व एसपी घनश्याम चौरसिया ने शुभारंभ किया। इस दौरान डीएम ने कहा कि इस फायरिंग बट के निर्माण से पुलिसकर्मियों को अपनी फायरिंग दक्षता का नियमित अभ्यास करने का अवसर मिलेगा।
विज्ञापन

अब तक जिले के पुलिसकर्मियों को अभ्यास के लिए अन्य जिलों में जाना पड़ता था। एसपी ने कहा कि फायरिंग बट के संचालन से पुलिसकर्मी अपने समय का सदुपयोग करते हुए अपने कौशल का और अधिक निखार सकेंगे। इससे जिले के पुलिसकर्मी नियमित प्रशिक्षण प्राप्त कर कानून-व्यवस्था बनाए रखने में और भी अधिक सक्षम बनेंगे। इस दौरान अधिकारियों ने पुलिसकर्मियों से शस्त्रों के बारे में जानकारी लेने के साथ ही उनसे फायरिंग भी कराई। इस मौके पर सीओ भिनगा संतोष कुमार, प्रभारी निरीक्षक भिनगा भानु प्रताप सिंह, प्रतिसार निरीक्षक अखिलेश कुमार, चौकी प्रभारी राणा विशाल प्रताप सहित अन्य अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन







राष्ट्रीय आविष्कार अभियान के तहत शैक्षणिक भ्रमण पर गए छात्र



श्रावस्ती। राष्ट्रीय आविष्कार अभियान के तहत रविवार को जमुनहा क्षेत्र के कक्षा 6 से 8 तक के छात्र-छात्राओं का एक दल शैक्षणिक भ्रमण पर श्रावस्ती सहकारी किसान चीनी मिल नानपारा ले जाया गया। जिसे बीईओ जमुनहा आलोक कुमार गुप्त ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। जहां छात्रों को चीनी मिल में चीनी उत्पादन की विधि और विभिन्न मशीनों की कार्यप्रणाली के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। इस दौरान उन्हें चीनी मिल में स्थित नवग्रह वाटिका व गुलाब वाटिका भी दिखाया गया, जिससे छात्रों को पर्यावरण व जैव विविधता के बारे में जानकारी मिल सके। इस दौरान बीना वर्मा, फिज्जा खातून सहित शिक्षक व छात्र छात्राएं मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed