फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Now Parikrama Mathura, Vrindavan and Govardhan by helicopter Agra news

UP: अब हेलिकॉप्टर से करिए मथुरा वृंदावन और गोवर्धन की परिक्रमा, पर्यटन विभाग ने कंपनी से किया 30 साल का करार

Wed, 13 Dec 2023 08:23 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, मथुरा
अमर उजाला नेटवर्क, मथुरा Published by: शाहरुख खान Updated Wed, 13 Dec 2023 08:23 AM IST
सार

मथुरा और आगरा भ्रमण के लिए अब हेलीकॉप्टर सेवा शुरू होगी। दोनों जगह हेलीपोर्ट  तैयार हो गए हैं। पीपीपी मोड पर संचालन के लिए एमओयू किया गया है। अब हेलिकॉप्टर से करिए मथुरा वृंदावन और गोवर्धन की परिक्रमा की जा सकेगी। भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री अटल विहारी वाजपेयी की जयंती 25 दिसंबर को उद्घाटन संभावित है।

विज्ञापन
Now Parikrama Mathura, Vrindavan and Govardhan by helicopter Agra news
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा और मथुरा में भ्रमण के लिए हेलीकाप्टर सेवा शुरू करने की तैयारी पूरी हो गई है। इसके लिए दोनों जगह हेलीपोर्ट तैयार हो गए हैं। इसका संचालन पीपीपी मोड पर कराया जाएगा। मंगलवार को पर्यटन व संस्कृति मंत्री जयवीर सिंह की उपस्थिति में पर्यटन भवन में मेसर्स राजस एयरो स्पोर्ट एंड एडवेंचर प्राइवेट लिमिटेड के साथ एमओयू हुआ।
विज्ञापन


पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री ने कहा कि भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती पर 25 दिसंबर को इसके उद्घाटन की संभावना है। इन स्थलों पर हेलीपोर्ट की सुविधा से देशी-विदेशी पर्यटकों और श्रद्धालुओं को हवाई सेवा का अवसर मिलेगा। इससे सैलानियों की संख्या बढ़ेगी, स्थानीय स्तर पर गतिविधिया बढ़ेंगी, रोजगार के नये अवसर पैदा होंगे।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि अगले चरण में प्रदेश के अन्य प्रमुख पर्यटन स्थलों ( लखनऊ, कपिलवस्तु, अयोध्या, वाराणसी व नैमिषारण्य) पर पीपीपी मोड पर इसके संचालन के लिए संस्था चयन की कार्यवाही की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


जयवीर सिंह ने कहा उत्तर प्रदेश पर्यटन के क्षेत्र में बहुत ही तेजी से विकास कर रहा है। घरेलू पर्यटन के मामले में अभी हम देश में पहले स्थान पर हैं। विदेशी पर्यटकों मामले में भी यह उपलब्धि हासिल करने के लिए लगातार प्रयास किया जा रहा है। प्रदेश में आगरा ऐसी जगह हैं जहां विदेशी पर्यटक सबसे ज्यादा है। आगरा के नजदीक भगवान श्रीकृष्ण की नगरी मथुरा स्थित हैं।
 

पर्यटकों की आवश्यकताओं और विशिष्ट सेवाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से हेलीकाप्टर सेवा शुरू की जा रही है। पीपीपी मोड पर संचालन के लिए मेसर्स राजस एयरोस्पोर्ट एंड एडवेंचर प्राइवेट लिमिटेड को 30 वर्ष की लीज पर दिया जा रहा है।

इस अवसर पर प्रमुख सचिव पर्यटन व संस्कृति मुकेश कुमार मेश्राम, निदेशक पर्यटन प्रखर मिश्रा, कंपनी के मैनेजिंग डायरेक्टर मनीष सैनी, विशेष सचिव पर्यटन अश्विनी पांडेय भी मौजूद रहे।

मथुरा की होगी हवाई परिक्रमा
पहले सिक्स प्लस वन सीटर हेलीकाप्टर का संचालन किया जाएगा। जरूरत के हिसाब से यह संख्या बढ़ सकती है। मथुरा में तीन प्रकार की सेवा दी जाएगी। पहली हवाई परिक्रमा मथुरा, दूसरी पूरे मथुरा का हवाई भ्रमण और तीसरी कनेक्टिविटी भ्रमण। देश में पहली बार ऐसा हो रहा है जब किसी धार्मिक स्थल की एयर परिक्रमा की शुरुआत हो रही है।

इसी तरह आगरा में एयर सफारी आगरा के तहत भ्रमण कराया जाएगा, आगरा में विदेशी पर्यटकों को ध्यान में रखते हुए दिल्ली एयरपोर्ट से कनेक्टिविटी दी जाएगी। अल्ट्रा लग्जरी सुविधाओं के तहत पर्यटक हेलीकाप्टर से सीधे आगरा आ सकते हैं। साथ ही हाट एयर बैलून की भी सुविधा दी जाएगी। ताजमहल एयर सफारी भी पहली बार कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed