{"_id":"598e031c4f1c1b5c688b4682","slug":"now-house-tax-can-be-submitted-online","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"अब घर बैठे जमा करें अपना हाउस टैक्स, ये है ऑनलाइन प्रक्रिया का तरीका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अब घर बैठे जमा करें अपना हाउस टैक्स, ये है ऑनलाइन प्रक्रिया का तरीका
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
Updated Sat, 12 Aug 2017 12:48 AM IST
विज्ञापन
Demo Image
- फोटो : DEMO Pics
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हाउस टैक्स जमा करने की ऑनलाइन सुविधा शुरू होने के पहले दिन शुक्रवार को 25 लोगों ने घर बैठे हाउस टैक्स जमा किया। वहीं कार्ड स्वाइप मशीनों से भी करीब 25 लोगों ने कैशलेस पेमेंट किया।
विज्ञापन
हाउस टैक्स के ऑनलाइन पेमेंट की सुविधा शुरू करने को लेकर नगर निगम करीब एक साल से प्रयास कर रहा था। इस सुविधा से 5.25 लाख गृहकर दाताओं को सहूलियत होगी।
मुख्य कर निर्धारण अधिकारी अशोक सिंह ने बताया कि कि ऑनलाइन टैक्स जमा करने की प्रक्रिया बहुत सरल है।
इसका अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि शुक्रवार को पहले ही दिन 25 लोगों ने ऑनलाइन पेमेंट किया है। जबकि इसकी जानकारी भी अभी लोगों को अभी नहीं दे पाए थे। कैशलेस पेमेंट के लिए भी लोग आगे आ रहे हैं। गृहकर कैश काउंटर पर क्रे डिट और डेबिट कार्ड स्वाइप मशीनें भी लगा दी गई हैं।
विज्ञापन
ऐसे जमा करें हाउस टैक्स
नगर निगम के कम्प्यूटर प्रभारी वरुण बहुगुणा ने बताया कि ऑनलाइन हाउस टैक्स पेमेंट के लिए नगर निगम की वेबसाइट lmc.up.nic.in एलएमसी डॉट यूपी डॉट एनआईसी डॉट इन पर जाना होगा।
वहां अपना मोबाइल नम्बर रजिस्टर करना होगा। मोबाइल नम्बर रजिस्टर की प्रक्रिया में करदाता को हाउस आईडी भरना होगा। जिसके पास नया हाउस आईडी है, वह उसे भरेगा लेकिन जिसके पास पुराना ही हाउस आईडी है तो वह नो योर हाउस टैक्स के ऑप्शन में जाकर नया हाउस आईडी जान सकेगा।
उसके लिए उसे पुराना हाउस आईडी डालना होगा। उसी से उसका नया हाउस आईडी जेनरेट हो जाएगा। उसको भरने के बाद भवनस्वामी को यूजर आईडी पासवर्ड बन जाएगा। उसके बाद वह हाउस टैक्स पेमेंट के ऑप्शन में जाकर अपना टैक्स अदा कर सकेगा।