फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Now girl name automatically be added ration card her laws food department updating software

UP: लड़कियों का ससुराल के पते पर राशन कार्ड में स्वतः जुड़ेगा नाम, खाद्य विभाग साफ्टवेयर में करेगा अपडेट

Thu, 29 May 2025 11:56 AM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Thu, 29 May 2025 11:56 AM IST
सार

खाद्य विभाग साफ्टवेयर में बदलाव कर रहा है जिसके बाद अब  ससुराल के पते पर लड़कियों का नाम राशन कार्ड में स्वत: जुड़ जाएगा। अभी मायके से जाते ही पुराने पते से नाम कट जाता था पर नए नाम के जुड़ने में दिक्कत आती थी।

विज्ञापन
Now girl name automatically be added ration card  her laws food department  updating software
प्रतीकात्मक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अब लड़कियों को मायके से ससुराल जाने पर राशन कार्ड में अपना नाम जुड़वाने में जद्दोजहद नहीं करनी पड़ेगी। कुछ औपचारिकताएं पूरी करने पर नए पते पर नाम स्वत: जुड़ जाएगा। इसमें यह नहीं देखा जाएगा कि उस गांव, कस्बे या मोहल्ले में यूनिट का निर्धारित कोटा खाली है या नहीं। इसके लिए खाद्य विभाग सॉफ्टवेयर में आवश्यक बदलाव करने जा रहा है।

विज्ञापन


प्रदेश में नगरीय क्षेत्रों में 64.43 प्रतिशत और ग्रामीण क्षेत्रों में 79.53 प्रतिशत आबादी को पात्र गृहस्थी के राशन कार्डों की श्रेणी में लाने का लक्ष्य तय है। अधिकतम 15.23 करोड़ लोगों (यूनिट) को योजना का लाभ दिया जा सकता है। योजना के तहत अपात्रों का नाम हटाने और पात्रों का नाम जोड़ने का सिलसिला वर्ष भर चलता रहता है। इस प्रक्रिया में सबसे ज्यादा दिक्कतें नव विवाहिताओं को आती है।
विज्ञापन


ये भी पढ़े- यूपी: सचिवालय के अनुभाग अधिकारी की 48 साल की उम्र में हार्ट अटैक से मृत्यु, सीएम योगी ने जताया शोक
विज्ञापन
विज्ञापन


शादी होते ही मायके के पते वाले राशन कार्ड से उनका नाम तो हटा दिया जाता है लेकिन, ससुराल के पते पर उनका नाम तभी जुड़ पाता है, जब वहां यूनिट खाली हो। इस समस्या से निपटने के लिए खाद्य विभाग नया प्रयोग करने जा रहा है। अब जैसे ही किसी लड़की का नाम शादी होने के कारण हटाया जाएगा, वैसे ही सॉफ्टवेयर यह पूछेगा कि उसका नया पता क्या है।

ये भी पढ़े- Ayodhya : शासन का बड़ा फैसला, अब रामपथ और 14 कोसी मार्ग पर नहीं बिकेगा नॉनवेज, सीएम योगी ने दिए थे निर्देश

आधार कार्ड में पता संशोधित करवाकर या ससुराल में परिवार रजिस्टर में नाम जुड़वाकर इस प्रक्रिया को ऑनलाइन पूरा किया जा सकेगा। इससे उस नव विवाहिता का राशन बंद नहीं होगा। प्रमुख सचिव, खाद्य रणवीर प्रसाद ने बताया कि हम इसके लिए जरूरी व्यवस्थाएं करने जा रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed