फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   There will be no shortage of funds for rescuing Faizullaganj from floods: Rajnath Singh

फैजुल्लागंज को बाढ़ से उबारने में धन की कमी नहीं आएगी : राजनाथ सिंह

Fri, 16 Oct 2026 03:04 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 16 Oct 2026 03:04 AM IST
विज्ञापन
There will be no shortage of funds for rescuing Faizullaganj from floods: Rajnath Singh
फैजुल्लागंज में बाढ़ प्रभावितों से हाल जानते और बाढ़ की स्थिति का ड्रोन से जायजा लेते रक्षामंत्
लखनऊ। रक्षामंत्री और लखनऊ के सांसद राजनाथ सिंह ने बृहस्पतिवार को फैजुल्लागंज में बाढ़ प्रभावितों को राहत सामग्री वितरित की। उन्होंने कहा कि क्षेत्र को बाढ़ के संकट से उबारने में धन की कमी आड़े नहीं आएगी। हालांकि, हालात सामान्य होने में समय लगेगा। चुटकी बजाकर स्थिति नहीं बदली जा सकती, इसके लिए धैर्य के साथ प्रयास करने होंगे।
विज्ञापन

रक्षामंत्री ने कहा कि सरकार और जनप्रतिनिधि संकट की इस घड़ी में प्रभावित परिवारों के साथ हैं। उनकी समस्याएं समझने और भरोसा बढ़ाने के लिए वह उनके बीच आए हैं। बाढ़ आने के बाद से वह मुख्यमंत्री, जिला प्रशासन और क्षेत्रीय विधायक के संपर्क में थे और लगातार हालात
विज्ञापन

की जानकारी ले रहे थे। उन्होंने करीब 10 हजार राहत सामग्री के अतिरिक्त पैकेट भेजने की बात कही। बाढ़ के बाद बीमारियां फैलने की आशंका पर उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन सतर्क है और जरूरी कदम उठा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

राजनाथ सिंह ने कहा कि प्रभावितों की मदद करना जनप्रतिनिधियों का फर्ज है। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बंधे के निर्माण के लिए 182 करोड़ रुपये देने की घोषणा की है। वह प्रयास करेंगे कि जल्द शिलान्यास कर निर्माण शुरू कराया जाए। आईआईएम रोड से फैजुल्लागंज तक एक और बंधे का शिलान्यास जल्द कराने का भी आश्वासन दिया। कार्यक्रम में उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक और विधायक डॉ. नीरज बोरा ने भी संबोधित किया। इस मौके पर लखनऊ महानगर अध्यक्ष आनंद द्विवेदी, महापौर सुषमा खर्कवाल, विधायक ओपी श्रीवास्तव एवं योगेश शुक्ला, विधान परिषद सदस्य रामचंद्र प्रधान, मुकेश शर्मा एवं पवन सिंह चौहान, सांसद प्रतिनिधि दिवाकर त्रिपाठी मौजूद रहे।
400 से अधिक परिवारों को बांटी राहत सामग्री
रक्षामंत्री ने आईआईएम रोड स्थित अल्लूनगर डिगुरिया चौक पर 400 से अधिक जरूरतमंद परिवारों को राहत सामग्री वितरित की। उन्होंने प्रभावित क्षेत्र का दौरा कर राहत एवं बचाव कार्यों की जानकारी ली और दाउदनगर निवासी इम्तियाज, कच्ची ढाल की संगीता देवी, लोहरामऊ के शहीद अहमद, शिवरानी, शांति देवी और नेहा तिवारी समेत अन्य लोगों से बातचीत कर उनका हाल जाना।

शोकाकुल परिवारों से की मुलाकात
रक्षामंत्री एवं लखनऊ के सांसद राजनाथ सिंह ने अपने तीन दिवसीय दौरे के पहले दिन विभिन्न क्षेत्रों में पहुंचकर शोकाकुल परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त की। उनके साथ उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक और भाजपा लखनऊ महानगर अध्यक्ष आनंद द्विवेदी भी मौजूद रहे। राजनाथ सिंह द्वारिकापुरी कॉलोनी स्थित महर्षि नगर में सुनील तिवारी के आवास पहुंचे और दिवंगत के चित्र पर श्रद्धासुमन अर्पित किए। इसके बाद कुर्सी रोड स्थित वुडलैंड पैराडाइज फेज-2 में रोहित सिंह के आवास पर पहुंचकर परिवार को सांत्वना दी। उन्होंने सर्वोदय नगर में भाजपा के वरिष्ठ नेता जयपाल सिंह के आवास पर जाकर उनका कुशलक्षेम भी जाना और स्वास्थ्य की जानकारी ली।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed