{"_id":"5beb651cbdec2269a369b9bd","slug":"now-fire-department-will-issue-online-noc","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"अग्निशमन विभाग अब ऑनलाइन जारी करेगा एनओसी, प्रमुख सचिव गृह अरविंद कुमार ने दिए निर्देश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अग्निशमन विभाग अब ऑनलाइन जारी करेगा एनओसी, प्रमुख सचिव गृह अरविंद कुमार ने दिए निर्देश
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Updated Wed, 14 Nov 2018 05:28 AM IST
विज्ञापन
तस्वीर में प्रमुख सचिव गृह अरविंद कुमार
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अग्निशमन विभाग से अनापत्ति प्रमाण पत्र (एनओसी) मिलने में दिक्कत की शिकायतों को दूर करने के लिए नई व्यवस्था लागू की जा रही है। इसके तहत विभाग को अब ऑनलाइन एनओसी जारी करनी होगी।
प्रमुख सचिव गृह अरविंद कुमार ने इसके लिए जरूरी निर्देश दिए हैं। हालांकि, विभाग में एनओसी जारी करने के लिए सिंगल विंडो पोर्टल व्यवस्था थी लेकिन इसमें दिक्कतों को लेकर शिकायतें आ रही थीं। अदालत में भी मामला गया।
इस पर हाईकोर्ट ने शासन से इस संबंध में जरूरी कदम उठाने के निर्देश दिए थे। इसे देखते हुए शासन ने अब नई व्यवस्था लागू कर दी है। यह तय हुआ है कि फायर से संबंधित सभी तरह की एनओसी ऑनलाइन ही जारी की जाएगी।
विज्ञापन
इस सिलसिले में पुरानी साइट को गत एक नवंबर से बंद कर दिया गया है। उसके स्थान पर नया सर्वर उसी डोमेन नाम से पांच नवंबर से क्रियाशील कर दिया गया है। नई व्यवस्था से एनओसी जारी करने की प्रक्रिया पूरी तरह बदल गई है।

शासन के निर्देशों के अनुसार, छह नवंबर के बाद अग्निशमन विभाग की कोई भी एनओसी मैनुअली नहीं जारी की जाएगी। प्रमुख सचिव गृह ने अग्निशमन विभाग के महानिदेशक को तात्कालिक प्रभाव से इसका अमल सुनिश्चित कराने को कहा है। शासन के इन निर्देशों से संबंधित विभागों को भी अवगत करा दिया गया है।