फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Now even those with mathematics subject can become Ayurveda pharmacists in up

यूपी: सरकार करेगी बदलाव, अब गणित विषय वाले भी बन सकेंगे आयुर्वेद फार्मासिस्ट, कैबिनेट में लगेगी मुहर

Mon, 27 Nov 2023 09:34 PM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: रोहित मिश्र Updated Mon, 27 Nov 2023 09:34 PM IST
सार

आयुर्वेद विभाग में अभी तक आयुर्वेदिक (भेषजिक) सेवा नियमावली में लिखा है कि विज्ञान वर्ग से इंटरमीडिएट और भेषजिक में डिप्लोमा करने वाले ही नियुक्ति के लिए योग्य हैं।

विज्ञापन
Now even those with mathematics subject can become Ayurveda pharmacists in up
इस फैसले से छात्रों को मदद मिलेगी। - फोटो : iStock

विस्तार

प्रदेश में गणित विषय से पढ़ाई करने वाले भी आयुर्वेद फार्मासिस्ट बन सकेंगे। इसके लिए आयुर्वेदिक भेषजिक सेवा नियमावली में बदलाव होगा। इसे मंगलवार को होने वाली कैबिनेट की बैठक में रखा जाएगा। कैबिनेट की मुहर लगने के बाद गणित विषय से पढ़ाई करने के बाद आयुर्वेदिक फार्मासिस्ट की डिग्री लेने वाले विभाग में नियुक्ति भी पा सकेंगे।

विज्ञापन


आयुर्वेद विभाग में अभी तक आयुर्वेदिक (भेषजिक) सेवा नियमावली में लिखा है कि विज्ञान वर्ग से इंटरमीडिएट और भेषजिक में डिप्लोमा करने वाले ही नियुक्ति के लिए योग्य हैं। जबकि एलोपैथ से डिप्लोमा इन फार्मेसी के लिए योग्यता सिर्फ इंटरमीडिएट विज्ञान है। यानी गणित और जीव विज्ञान में इंटरमीडिएट की पढ़ाई करने वाले डिप्लोमा इन फार्मेसी की डिग्री ले सकते हैं।
विज्ञापन


 डिप्लोमा इन फार्मेसी की तर्ज पर ही कुछ आयुर्वेदिक कॉलेजों ने भी गणित विषय वाले छात्रों को डिप्लोमा इन आयुर्वेदिक की डिग्री दे दी है। सेवा नियमावली में सिर्फ जीव विज्ञान विषय वाले को रखने का नियम होने की वजह से आयुर्वेद विभाग में फार्मेसिस्टों की नियुक्ति प्रक्रिया ठप हो गई है। ऐसे में अब सेवा नियमावली में बदलाव किया जा रहा है। एलोपैथ के फार्मेसिस्टों की सेवा नियमावली की तरह ही आयुर्वेद में भी गणित व जीव विज्ञान से पढ़ाई करने वाले और आयुर्वेद में फार्मासिस्ट की डिग्री लेने वाले विभागीय भर्ती में शामिल हो सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


समूह घ के कर्मियों का होगा समायोजन
यूपी एग्रो में समूह घ के बचे कर्मियों को कृषि विभाग के विभिन्न विभागों में समायोजित किया जाएगा। इसके लिए विभाग की ओर से प्रस्ताव तैयार किया गया है। इस प्रस्ताव को मंगलवार को कैबिनेट की बैठक में रखा जाएगा।


ब्लॉक स्तर पर होगा वेदर डाटा इनफार्मेशन सेंटर
वेदर डाटा इनफार्मेशन सेंटर को अब ब्लाक स्तर पर सुदृढ़ करने की तैयारी है। इससे किसनों को मौसम के बारे में संबंधित ब्लॉक स्तर की जानकारी मिल सकेगी। इस संबंध में भी प्रस्ताव तैयार किया गया है, जिसे मंगलवार को कैबिनेट की बैठक में रखा जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed