फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Now DM will get right to declare Waqf property amendment bill will be presented in Parliament with 14 changes

UP News: ...अब डीएम घोषित करेंगे वक्फ संपत्ति, 14 बदलावों के साथ संसद में प्रस्तुत किया जाएगा संशोधन विधेयक

Fri, 28 Feb 2025 09:24 PM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Fri, 28 Feb 2025 09:24 PM IST
सार

अब डीएम को ही वक्फ संपत्ति घोषित करने का अधिकार मिलेगा। 14 बदलावों के साथ संसद में वक्फ संशोधन विधेयक प्रस्तुत किया जाएगा। 

विज्ञापन
Now DM will get right to declare Waqf property amendment bill will be presented in Parliament with 14 changes
वक्फ की संपत्ति - फोटो : amarujala.com

विस्तार

वक्फ संपत्ति घोषित करने का अधिकार अब डीएम को ही मिलेगा। संसद के बजट सत्र के दूसरे चरण में 14 अहम बदलावों के साथ वक्फ संशोधन विधेयक प्रस्तुत किया जाएगा। इससे यूपी में भी वक्फ संपत्ति को लेकर होने वाले तमाम विवादों पर विराम लग सकेगा।

विज्ञापन


यूपी में वक्फ संपत्ति को लेकर काफी विवाद हैं। स्थिति यह है कि वक्फ बोर्डों के रिकॉर्ड में कुल 132140 संपत्तियां वक्फ के रूप में दर्ज हैं। लेकिन, इनमें से तहसील रिकॉर्ड में महज 2528 संपत्तियों का ही वक्फ के तौर पर नामांतरण हुआ है। जबकि, किसी भी संपत्ति के वक्फ होने पर उसका राजस्व रिकॉर्ड में नामांतरण (म्युटेशन) जरूरी है।
विज्ञापन


सूत्रों के मुताबिक, संयुक्त संसदीय समिति ने वक्फ एक्ट में जो संशोधन सुझाए हैं, उनमें किसी संपत्ति को वक्फ घोषित करने का अंतिम अधिकार संबंधित जिलाधिकारी को होगा। वक्फ बोर्ड सिर्फ अपनी संस्तुति जिला प्रशासन को भेज सकेंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


जिलाधिकारी के सहमत होने पर ही उस संपत्ति को वक्फ के रूप में दर्ज किया जाएगा। इसमें जमीन के दस्तावेजों का 1952 के राजस्व रिकॉर्ड से मिलान करने के बाद ही निर्णय होगा। माना जा रहा है कि संसद के इसी सत्र में वक्फ संशोधन विधेयक को मंजूरी मिल जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed