फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Now covid hospitals of lucknow will be under the supervision of nodal officers

अब नोडल अफसरों की निगरानी में रहेंगे लखनऊ के कोविड अस्पताल

Fri, 17 Jul 2020 04:41 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Fri, 17 Jul 2020 04:41 PM IST
विज्ञापन
Now covid hospitals of lucknow will be under the supervision of nodal officers
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

लखनऊ में गुरुवार को एक ही दिन में मिले रिकॉर्ड 308 कोरोना मरीजों के बाद जिलाधिकारी अभिषेक प्रकाश ने अब कोविड केयर सेंटरों व कोविड हॉस्पिटल के संचालन की निगरानी के लिए अलग-अलग नोडल अधिकारियों को नामित किया है। इसे लेकर हुई एक बैठक में चेताया गया कि स्वच्छता, आहार में गड़बड़ी पाए जाने पर कार्रवाई की जाएगी। 

विज्ञापन


डीएम ने बिना लक्षण वाले मरीजों के इलाज व निगरानी को और चुस्त बनाने का निर्देश दिया। डीएम ने कहा कि नामित अधिकारी रोजाना कोविड अस्पतालों का निरीक्षण करेंगे और रिपोर्ट बनाएंगे। वे रोजाना हर अस्पताल में सुबह शाम 10-10 मरीजों से फोन पर फीडबैक भी लेंगे।
विज्ञापन


कोविड अस्पतालों की अन्य व्यवस्थाओं विशेषकर सफाई, पेयजल, चिकित्सकों की मौजूदगी, दवा आपूर्ति की रिपोर्ट मुख्य विकास अधिकारी को सौंपी जाएगी। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी मनीष बंसल, सीएमओ डॉ. नरेन्द्र अग्रवाल सहित सभी अपर जिलाधिकारी व एसडीएम सहित अन्य विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

इन अफसरों को मिली जिम्मेदारी

डीएम ने मेडिकल विवि, एरा मेडिकल कॉलेज, बलरामपुर अस्पताल व अथर्व कैंसर अस्पताल के लिए अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व), लोहिया संस्थान, पीजीआई, हज हाउस, सरदार पटेल अस्पताल के लिए अपर जिलाधिकारी (प्रशासन), आरएमएस चिकित्सालय, इंटीग्रल मेडिकल कॉलेज, चंदन अस्पताल, सेंट मेरी अस्पताल के लिए अपर जिलाधिकारी (टीजी), लोकबंधु, सिविल (नॉन कोविड) और एनआर हॉस्पिटल के लिए अपर जिलाधिकारी (नगर-पूर्वी), मेयो अस्पताल, एल्टिस अस्पताल के लिए अपर जिलाधिकारी (आपूर्ति) को नोडल अधिकारी नामित किया गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed