फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   now chota imambara gate open

'शर्त' के साथ आखिरकार खुला छोटे इमामबाड़ा का ताला

Mon, 29 Jun 2015 10:25 PM IST
Updated Mon, 29 Jun 2015 10:25 PM IST
विज्ञापन
now chota imambara gate open

बड़े इमामबाड़े के बाद सोमवार की रात आखिरकार छोटे इमामबाड़े का ताला भी खुल गया। लेकिन ताला खोलने की एक शर्त भी रख दी गई है।

विज्ञापन

कोर्ट ने दिया था फैसला
आखिरकार छोटे इमामबाड़ा का ताला भी खुल गया। कोर्ट के आदेश और प्रशासन की सक्रियता के बाद रात 10 बजे के बाद इसे खोलने का फैसला लिया गया। ताला खोलने से पहले कल्बे जव्वाद ने वहां उमड़ी जनता को संबोधित किया।

उमड़े हुए जनसैलाब को संबोधित करते हुए कल्बे जव्वाद ने कहा कि इमामबाड़ा का ताला जरूर खोला जा रहा है लेकिन यदि प्रदर्शन कर रहीं महिलाएं चाहें तो वह गेट के अंदर भी अपना धरना बनाए रख सकती हैं। उन्होंने वसीम रिजवी की सीबीआई जांच की मांग भी की।
विज्ञापन


उन्होंने 24 घंटे के अंदर-अंदर वसीम रिजमी की गिरफ्तारी की बात भी की। उन्होंने कहा कि यदि ऐसा नहीं होता है तो हालात पहले जैसे ही हो सकते हैं।

इसके पहले शिया वक्फ बोर्ड के चेयरमैन वसीम रिजवी को बर्खास्त करने और गिरफ्तार करने की मांग को लेकर महिला प्रदर्शनकारियों ने सोमवार को दोपहर से बड़ी सुरक्षा चौकसी के बाद खू्रब हंगामा किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


कुछ महिलाएं छोटे इमामबाड़े के गेट पर चढ़ गई और कुछ गेट पर ही मशाल लेकर आत्मदाह की चेतावनी दी और दिन भर ताला नहीं खोलने देने को लेकर अड़ी रहीं। देर रात मौलाना कल्बे जव्वाद ने छोटे इमामबाड़े पहुंच कर  वकील व महिलाओं से हुई बैठक के फैसले का खुलासा किया और आखिरकार छोटे इमामबाड़े का ताला खोल दिया गया।  
 
मुस्लिम महिला जागरूक मंच के तत्वावधान में एक माह से भूख हड़ताल पर डटी महिलाएं प्रदर्शनकारियों ने तकरीबन 26 दिन से छोटे इमामबाड़े का ताला डाल कर वसीम रिजवी का विरोध कर रही हैं।

रविवार को प्रशासन ने कर लिया था इंतजाम

now chota imambara gate open

रविवार को जिला प्रशासन ने भारी पुलिस बल तैनात कर महिलाओं की गिरफ्तारी का पूरा इंतजाम कर लिया था।  हुसैनाबाद इलाके में तकरीबन एक दर्जनों बसें लगाकर भारी पुलिस बल तैनात कर दिया। इसके बावजूद महिला प्रदर्शनकारियों ने ताला खोलने से इंकार कर दिया।

साथ ही चेतावनी दी कि अगर जबरन ताला खुलावाने का प्रयास किया तो आत्मदाह कर जान दे देंगे। इस दौरान महिलाओं ने मशाल व मिट्टी का तेल भी छोटे इमामबाड़े के गेट पर जमा कर लिया।

महिलाओं ने कहा कि जबरन ताला खोलने की कोशिश की गई तो वे तेल डाल कर मशाल में आग लगा कर सामूहिक आत्मदाह कर लेंगे। इस दौरान मौलाना कल्बे जव्वाद व प्र्रमुख सचिव सूचना नवनीत सहगल बातचीत के बाद हुसैनाबाद इलाके से फोर्स हटा ली गई।

देर रात मौलाना कल्बे जव्वाद ने छोटे इमामबाड़े पहुंच कर जन सभा को संबोधित करते हुए कहा कि दोपहर में उनकी नवनीत सहगल से बातचीत हुई जिसके बाद फोर्स हटाई गई। मौलाना ने कहा कि जबरन इमामबाड़े का ताला नहीं खुलवाया जा सकता। बातचीत के जरिये ही रास्ता निकाला जाएगा।

 मौलाना ने कहा कि कोर्ट आदेश गेट खुलवाना है महिलाओं को घेर कर मारने का नहीं है। इसे बातचीत के जरिये ही निपटाया जा सकता है। मौलाना ने ऐलान किया कि सोमवार को उलमा, वकील और महिलाएं मिल कर इस मामले का फैसला करेंगे। मौलाना ने महिलाओं पर जिला प्रशासन के दबाव बनाने को लेकर किए गए प्रयास पर नाराजगी जताते हुए कहा कि डीएम व एडीएम को सिर्फ हुसैनाबाद ट्रस्ट की आमदनी से मतलब है।

इसलिए वे जबरन कर महिलाओं पर दबाव बना कर ताला खुलवाना चाहते हैं। मौलाना ने कहा कि जबरन नहीं बातचीत से ताला खोलने का फैसला लिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed