फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Now bulk drug medical device park will be established in lalitpur

अब ललितपुर में बनेगा बल्क ड्रग मेडिकल डिवाइस पार्क, बदला निर्णय

Tue, 18 Aug 2020 12:00 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Tue, 18 Aug 2020 12:00 PM IST
विज्ञापन
Now bulk drug medical device park will be established in lalitpur
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : amar ujala
प्रदेश में प्रस्तावित बल्क ड्रग मेडिकल डिवाइस पार्क के लिए पीलीभीत में जरूरत भर जमीन नहीं मिलने पर सरकार अब इसे ललितपुर में स्थापित करने पर विचार कर रही है। निवेशकों को स्टांप में छूट व बिजली के लिए ओपन एक्सेस सहित कई तरह की सुविधाएं देने पर विचार किया जा रहा है।
विज्ञापन


शासन के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि  पार्क की स्थापना के लिए करीब 2,000 एकड़ सरकारी भूमि की जरूरत है। पहले इसे पीलीभीत में स्थापित करने पर विचार किया गया, लेकिन वहां केवल 96 एकड़ भूमि होने की बात बताई गई। इसके बाद सरकार ने इसे बुंदेलखंड में स्थापित करने पर विचार शुरू किया है।
विज्ञापन


इसके लिए ललितपुर में जमीन चिह्नित कर ली गई है। वर्तमान में 1200 एकड़ जमीन उपलब्ध है, जबकि शेष के लिए ललितपुर डीएम से समन्वय कर कार्यवाही की जा रही है। इससे बुंदेलखंड क्षेत्र में रोजगार के बड़े अवसर सृजित होने का रास्ता खुलेगा। इस संबंध में नीतिगत निर्णयों को लेकर एक उच्च स्तरीय बैठक में हुई चर्चा में कई अहम सुझाव आए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


मसलन, प्रदेश में बिजली की दरें अधिक होने का निवेशकों पर नकारात्मक असर न पड़े। इसके लिए बुंदेलखंड में सोलर प्रोजेक्ट को प्रोत्साहित करने और उन्हें ओपेन एक्सेस की अनुमति देने का सुझाव आया है। इसी तरह प्रस्तावित साइट एनएच की न्यूनतम दूरी के मानक पर नहीं है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed