{"_id":"5f3b70b18ebc3e3d152a9148","slug":"now-bulk-drug-medical-device-park-will-be-established-in-lalitpur","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब ललितपुर में बनेगा बल्क ड्रग मेडिकल डिवाइस पार्क, बदला निर्णय","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अब ललितपुर में बनेगा बल्क ड्रग मेडिकल डिवाइस पार्क, बदला निर्णय
Tue, 18 Aug 2020 12:00 PM IST
ishwar ashish
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Tue, 18 Aug 2020 12:00 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रदेश में प्रस्तावित बल्क ड्रग मेडिकल डिवाइस पार्क के लिए पीलीभीत में जरूरत भर जमीन नहीं मिलने पर सरकार अब इसे ललितपुर में स्थापित करने पर विचार कर रही है। निवेशकों को स्टांप में छूट व बिजली के लिए ओपन एक्सेस सहित कई तरह की सुविधाएं देने पर विचार किया जा रहा है।
शासन के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि पार्क की स्थापना के लिए करीब 2,000 एकड़ सरकारी भूमि की जरूरत है। पहले इसे पीलीभीत में स्थापित करने पर विचार किया गया, लेकिन वहां केवल 96 एकड़ भूमि होने की बात बताई गई। इसके बाद सरकार ने इसे बुंदेलखंड में स्थापित करने पर विचार शुरू किया है।
इसके लिए ललितपुर में जमीन चिह्नित कर ली गई है। वर्तमान में 1200 एकड़ जमीन उपलब्ध है, जबकि शेष के लिए ललितपुर डीएम से समन्वय कर कार्यवाही की जा रही है। इससे बुंदेलखंड क्षेत्र में रोजगार के बड़े अवसर सृजित होने का रास्ता खुलेगा। इस संबंध में नीतिगत निर्णयों को लेकर एक उच्च स्तरीय बैठक में हुई चर्चा में कई अहम सुझाव आए हैं।
विज्ञापन
मसलन, प्रदेश में बिजली की दरें अधिक होने का निवेशकों पर नकारात्मक असर न पड़े। इसके लिए बुंदेलखंड में सोलर प्रोजेक्ट को प्रोत्साहित करने और उन्हें ओपेन एक्सेस की अनुमति देने का सुझाव आया है। इसी तरह प्रस्तावित साइट एनएच की न्यूनतम दूरी के मानक पर नहीं है।