{"_id":"6a5ee1dcde85cbad340d66de","slug":"now-as-soon-as-you-upload-photo-ai-will-tell-you-which-jewelry-suits-you-best-2026-07-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"शॉपिंग का बदलेगा तरीका: अब AI बताएगा कौन-सा गहना आप पर लगेगा सबसे खूबसूरत, बस करना होगा ये काम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शॉपिंग का बदलेगा तरीका: अब AI बताएगा कौन-सा गहना आप पर लगेगा सबसे खूबसूरत, बस करना होगा ये काम
Tue, 21 Jul 2026 08:35 AM IST
Bhupendra Singh
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
Published by: Bhupendra Singh
Updated Tue, 21 Jul 2026 08:35 AM IST
सार
अब गहने खरीदने का अंदाज बदलेगा। एआई आपकी पसंद का फैसला करेगा। इस पहल की शुरुआत यूपी से होगी। अवसर, बजट और ड्रेस के हिसाब से भी एआई सुझाव देगा। आगे पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन
gold jewellery ज्वेलरी gold shop (Demo Image)
- फोटो : Freepik
विस्तार
आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) अब सराफा कारोबार की तस्वीर बदलने जा रहा है। ग्राहक अब किसी ज्वेलरी को खरीदने से पहले उसे अपनी तस्वीर पर पहनकर देख सकेंगे। इतना ही नहीं, एआई उनके चेहरे की बनावट, पहनावे, अवसर और बजट के आधार पर उपयुक्त आभूषण, मेकअप, हेयर स्टाइल और परिधान तक सुझाएगा।
इंडिया गोल्ड मेटावर्स (आईजीएम) की ओर से विकसित एलांजिया नामक एआई आधारित डिजिटल ज्वेलरी मार्केटप्लेस की शुरुआत यूपी से की जा रही है। यह एआई-संचालित क्यूरेटेड ज्वेलरी मार्केटप्लेस है जहां ग्राहक घर बैठे अलग-अलग ज्वेलर्स के आभूषण स्वयं पर वर्चुअल रूप से पहनकर देख सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
इंडिया गोल्ड मेटावर्स (आईजीएम) की ओर से विकसित एलांजिया नामक एआई आधारित डिजिटल ज्वेलरी मार्केटप्लेस की शुरुआत यूपी से की जा रही है। यह एआई-संचालित क्यूरेटेड ज्वेलरी मार्केटप्लेस है जहां ग्राहक घर बैठे अलग-अलग ज्वेलर्स के आभूषण स्वयं पर वर्चुअल रूप से पहनकर देख सकेंगे।
विज्ञापन
ग्राहक एप पर सेल्फी या फोटो अपलोड करें
आईजीएम के प्रतिनिधि चेतन भंडारी ने बताया कि ग्राहक एप पर सेल्फी या फोटो अपलोड करेंगे। इसके बाद एआई उस फोटो पर विभिन्न हार, झुमके, कंगन और अन्य आभूषण वास्तविक रूप में दिखाएगा। यदि ग्राहक शादी, रक्षाबंधन, पार्टी, त्योहार या किसी अन्य अवसर के लिए ज्वेलरी तलाश रहे हैं तो एआई उसी के अनुरूप विकल्प सुझाएगा। यह भी बताएगा कि हल्की ज्वेलरी ज्यादा फबेगी या भारी, किस रंग की ड्रेस और किस तरह का मेकअप उपयुक्त रहेगा। बजट बताने पर उसी सीमा के भीतर विकल्प भी सामने आएंगे।
विज्ञापन