फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Now appeal has been made to Railways in Charbagh parking dispute

Lucknow News: चारबाग पार्किंग विवाद में अब रेलवे से लगाई गई गुहार

Mon, 17 Feb 2025 01:58 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 17 Feb 2025 01:58 AM IST
विज्ञापन
Now appeal has been made to Railways in Charbagh parking dispute
लखनऊ। चारबाग रेलवे स्टेशन पर पार्किंग विवाद पर सोमवार को डीआरएम कार्यालय में समिति की बैठक होगी। इसमें दोहरी पार्किंग व्यवस्था, कैबवे और चारबाग पार्किंग की चौहद्दी तय करने से लेकर यात्रियों की शिकायतों के निस्तारण की ठोस रूपरेखा बनाई जाएगी। पार्किंग ठेकेदार ने सीनियर डीसीएम को पत्र भेजकर अराजकता फैलाने वालों से न्याय की गुहार लगाई है।
विज्ञापन




उत्तर रेलवे लखनऊ मंडल के चारबाग स्टेशन पर गत वर्ष चार दिसंबर को पार्किंग ठेका एडीएमएस को दिया गया। 10 मिनट पार्किंग फ्री के अलावा न्यूनतम 20 रुपये शुल्क रखा गया। चारबाग से आगे जाने पर पूर्वोत्तर रेलवे की कैबवे की पार्किंग पड़ती है। यहां 60 रुपये चार्ज लिया जाता है। ऐसे में यात्रियों को डबल चार्ज देना पड़ता है।
विज्ञापन


चारबाग व लखनऊ जंक्शन पार्किंग के बीच सीमा विवाद के मामले पर सोमवार को उत्तर रेलवे लखनऊ मंडल में बैठक होनी है। इसमें दोहरी पार्किंग व्यवस्था को लेकर बात होगी। एडीएमएस के ठेकेदार अभिषेक दुबे ने बताया कि चारबाग में शाही ऑटो टैक्सी एसोसिएशन की ओर से अव्यवस्थाएं फैलाई जा रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन




अवैध रूप से ऑटो-टैक्सी से पैसा वसूला जा रहा है। जीआरपी मदद नहीं कर रही। ऐसे में सीनियर डीसीएम से गुहार लगाई गई है। एसोसिएशन अध्यक्ष नरेंद्र कुमार ने बताया कि मासिक पास के बावजूद ठेकेदार 12 रुपये प्रति चक्कर वसूल रहे हैं। इसका असर यात्रियों की जेब पर पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed