फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Now AMU student leaders come against raja mahendra pratap jayanti.

भाजपा के बहकावे में आ गए एएमयू वीसी!

Sun, 30 Nov 2014 03:29 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,अलीगढ़।
ब्यूरो/अमर उजाला,अलीगढ़। Updated Sun, 30 Nov 2014 03:29 PM IST
विज्ञापन
Now AMU student leaders come against raja mahendra pratap jayanti.

भले ही राजा महेंद्र प्रताप की जयंती मनाने को लेकर अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी (एएमयू) और भाजपा के बीच टकराव टल गया हो लेकिन अब राजा की जयंती पर एएमयू में प्रस्तावित सेमिनार को लेकर नया विवाद खड़ा हो गया है।

विज्ञापन


छात्र यूनियन का कहना है कि वीसी ने भाजपा नेताओं के दबाव में आकर सेमिनार आयोजित करने का फैसला लिया है जोकि पूरी तरह से अनुचित है। छात्र यूनियन का कहना है कि एएमयू का ओहदा बहुत बड़ा है।
विज्ञापन


इसके विषय में स्थानीय भाजपा नेताओं से कोई भी समझौता करना बेमानी होगी। शनिवार को एएमयू छात्र यूनियन हाल में पहली जनरल बाडी मीटिंग (जीबीएम) हुई।

मीटिंग में सभी पदाधिकारियों सहित कार्यकारिणी भी मौजूद थी। अध्यक्ष अब्दुल्ला अजाम, उपाध्यक्ष सैय्यद मसुदुल हसन और सचिव शाहजेब अहमद राजा महेंद्र प्रताप सिंह की जयंती मनाने के मामले पर संजीदा तो दिखे लेकिन साथ ही उन्होंने कहा कि एएमयू की स्थापना में बहुत सारे लोगों का योगदान है।

विज्ञापन
विज्ञापन

अकेले वीसी नहीं ले सकते फैसला

Now AMU student leaders come against raja mahendra pratap jayanti.

अब यह मुनासिब नहीं है कि हम सभी लोगों की जयंती मना सकें। वीसी जमीरउद्दीन शाह द्वारा सेमिनार कराए जाने की बात पर उन्होंने कहा कि यह फैसला अकेले वीसी नहीं ले सकते।

इसके लिए इस मामले को एग्जीक्यूटिव, एकेडमिक काउंसिल और कोर्ट में रखना होगा। उन्होंने अफसोस जाहिर करते हुए कहा कि एएमयू के ओहदे को भूलते हुए वीसी ने स्थानीय भाजपा नेताओं के दबाव में यह फैसला लिया है, जो गलत है।

उन्होंने बाहरी लोगों पर आरोप लगाते हुए कहा कि 150 साल से उन्हें राजाजी याद नहीं आए। अब उनके नाम पर फूट डालने का काम किया जा रहा है। जीबीएम में फैसला लिया गया कि सेमिनार के बारे में अगली जीबीएम में फिर से चर्चा की जाएगी।

छात्र यूनियन उपाध्यक्ष सैय्यद मसूद उल हसन ने बताया कि कोल विधायक जमीरउल्लाह के साथ उन्होंने उत्तर प्रदेश के सीएम अखिलेश यादव से मुलाकात की।

राजाजी के नाम पर उठे विवाद से अवगत कराया। उपाध्यक्ष की मानें तो सीएम ने आश्वासन दिया है कि एएमयू के साथ किसी को भी राजनीति करने की इजाजत नहीं दी जाएगी।इसके लिए जिले के एसएसपी और डीएम को निर्देश दे दिए गए हैं।

एएमयू बचाओ मंच करेगा काम

Now AMU student leaders come against raja mahendra pratap jayanti.

एएमयू बचाओ मंच के अध्यक्ष डॉ. मानवेंद्र प्रताप सिंह ने कहा है कि उनका मंच एएमयू में आरक्षण लागू कराने, बिना बात की राजनीति बंद कराने, सभी धर्म और जाति के छात्रों को एक समान सम्मान दिलाने का कार्य करने के लिए गठित हुआ था।

यह स्थानीय प्रयास था, जिसने कई मुद्दों पर अपनी आवाज व्यापक स्तर पर बुलंद की है। राजा महेंद्र प्रताप के प्रकरण में बचाओ मंच ने वार्ता में भाग लिया था।

इससे ज्यादा की भूमिका नहीं है। क्योंकि बचाओ मंच भाजपा या आरएसएस का कोई संगठन नहीं है इसलिए इसके गठन या भंग करने का अधिकार किसी को नहीं है। यह संगठन आरएसएस और भाजपा नेताओं के सुझाव के साथ कार्य करता रहेगा।

परदादा राजा महेंद्र प्रताप सिंह के जन्म दिन को लेकर छिड़े संग्राम से उनके ही वंशज दूर रहना चाहते हैं। वह नहीं चाहते जिस राजा ने अमन चैन कायम करने के लिए पूरी जिंदगी लगा दी उनके ही वारिसों पर अशांति फैलाने का बदनुमा दाग लगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed