फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   now akhilesh yadav attack on media after arvind kejriwal

केजरीवाल के बाद मीडिया पर 'टेढ़े हुए' अखिलेश यादव

Tue, 05 May 2015 01:03 PM IST
Updated Tue, 05 May 2015 01:03 PM IST
विज्ञापन
now akhilesh yadav attack on media after arvind kejriwal

सोमवार को दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा था कि मीडिया की भूमिका पर पब्लिक ट्रायल करने की जरूरत है। उन्होंने मीडिया समूहों पर विश्वास न करने की बात कही थी।

विज्ञापन


लगभग उसी लीक पर एक बयान मंगलवार की सुबह यूपी के सीएम अखिलेश यादव ने दिया है। हालांकि उन्होंने मीडिया की भूमिका पर सवाल नहीं उठाया है। उनकी बातों से लगा कि वह बस मीडिया बचकर चलता चाहते हैं।
विज्ञापन


अपने आवास पर हुई कैबिनेट की बैठक के बाद अखिलेश यादव ने कहा कि मीडिया ही हमें बनाती है और गिराती है। इसलिए मीडिया से अनुरोध है कि न तो वह हमें बनाए और न ही गिराए। अखिलेश का इशारा मीडिया की भूमिका पर था। उन्होंने इसी बहाने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की तारीफ भी की।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि मैने केजरीवाल को बधाई दी है। दिल्ली में आम आदमी पार्टी की सरकार होना एक बड़ी बात है। दरअसल सोमवार को अरविंद केजरीवाल और अखिलेश यादव ने एक बैठक की।

दिल्ली सचिवालय में जमीन विवाद सुलझाने को लेकर हुई इस बैठक में दिल्ली-नोएडा बॉर्डर के पास स्थित जमीन के बेहतर उपयोग पर चर्चा की गई। करीब एक घंटे चली बैठक में पहले मुख्यमंत्री, मंत्री, अधिकारियों के बीच संयुक्त बैठक हुई और फिर अधिकारियों को अलग करके चर्चा की गई।

क्या कहा था अरविंद केजरीवाल ने

now akhilesh yadav attack on media after arvind kejriwal

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने सोमवार को यह आरोप लगाया था कि मीडिया के एक बड़े तबके में आम आदमी पार्टी को खत्म करने की साजिश चल रही है।

पार्टी से संबंधित विवादों के मद्देनजर उन्होंने कहा कि आप के खिलाफ के बड़ा षड्यंत्र रचा जा रहा है। मीडिया का एक बड़ा तबका आम आदमी पार्टी को खत्म करने की सुपारी भी ले चुका है।

इसके लिए पब्लिक ट्रायल हो सकती है। वे दिल्ली में 8-10 स्थानों पर लोगों को इकट्ठा करके गलत मीडिया क्लिप को उनके सामने रख सकते हैं। इसे जनता की ट्रायल के तौर पर शुरू किया जा सकता है।

उनके इस बयान के बाद मीडिया में उनकी चौतरफा आलोचना हुई थी। केजरीवाल पर आरोप लगाया कि वह अपने कार्यकर्ताओं को मीडिया के खिलाफ उकसा रहे हैं।

कैबिनेट ने लिए फैसले

now akhilesh yadav attack on media after arvind kejriwal

जिस कैबिनेट की मीटिंग से निकलकर अखिलेश यादव ने मीडिया को लेकर बयान दिया उसी कैबिनेट में कुछ अहम फैसलों पर चर्चा भी की गई। बेमौसम हुई बारिश के बाद बर्बाद हुई फसल पर किसानों को मिलने वाले मुआवजे पर चर्चा की गई।

बैठक में इस बात की चर्चा हुई कि बुधवार को प्रदेश के सभी जिलाअधिकारियों के साथ मुख्यमंत्री लाइव वीडियो कांफ्रेसिंग करेंगे। यह कार्यक्रम सीएम आवास पर होगा यह कार्यक्रम।

सीएम आवास से वीसी करने वाले पहले अखिलेश यादव पहले मुख्यमंत्री बन जाएंगे। इस कैबिनेट बैठक में कुछ और अहम फैसलों पर मोहर लगाई गई।  दो नई तहसील बनाने को मिली मंजूरी। मत्स विभाग कर्मियों की सेव‌ानिवृत्त आयु 58 से बढ़ाकर 60 साल की गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed