UP: अब नक्शा पास कराने के लिए आधार अनिवार्य, फास्टपास सॉफ्टवेयर से होगी मंजूरी
विकास प्राधिकरणों में नक्शा पास करने की व्यवस्था अब सरल होगी। हालांकि, इसके लिए आधार जरूरी हो गया है। इस संबंध में अधिसूचना जारी कर दी गई है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
विकास प्राधिकरणों में नक्शा पास कराने में धोखाधड़ी को रोकने के लिए सरकार व्यवस्था को और पारदर्शी व सरल बनाने जा रही है। नई व्यवस्था में नक्शा पास करने के लिए ऑनलाइन आवेदन करते समय आवेदक को आधार कार्ड लगाना जरूरी होगा। इससे धोखाधड़ी करके दूसरे व्यक्ति द्वारा नक्शा पास कराने के खेल पर रोक लगेगी। इस संबंध में प्रमुख सचिव आवास पी. गुरुप्रसाद ने अधिसूचना जारी कर दी है।
मौजूदा व्यवस्था में ऑनलाइन बिल्डिंग परमिशन सिस्टम सॉफ्टवेयर से नक्शा पास किया जा रहा है। लेकिन, इसमें कई खामियां होने से काफी समय लग रहा है। सॉफ्टवेयर में नक्शा सबमिट होने के बाद ऑनलाइन काफी आपत्तियां भी आ रही हैं। इसलिए इस व्यवस्था को बदलते हुए फास्टपास सॉफ्टवेयर तैयार कराया गया है। भविष्य में इसी माध्यम से नक्शा पास करने की तैयारी है।
ये भी पढ़े- UP: गंभीर वित्तीय अनियमितता के आरोपी अभियंता को प्रमोशन देने की तैयारी, भ्रष्टाचार के लगे थे गंभीर आरोप
ये भी पढ़े- यूपी: निजीकरण के विरोध में 29 मई को पूरे प्रदेश में लामबंद होंगे बिजलीकर्मी, आप उपभोक्ता पर पड़ेगा क्या असर?
फास्टपास पर पंजीकरण के दौरान आवेदकों के अधिप्रमाणन के लिए हां या नहीं कालम में टिक करने के साथ ईकेवाईसी कराना होगा। साथ ही विकास प्राधिकरणों और आवास विकास परिषद में भवन व भूखंडों के नक्शों की मंजूरी के लिए आधार अपलोड करना जरूरी होगा। इससे मूल आवंटी के अलावा किसी अन्य व्यक्ति द्वारा नक्शा पास कराने की कोशिश को आसानी से पकड़ा जा सकेगा। प्रमुख सचिव की ओर से जारी अधिसूचना को सभी विकास प्राधिकरणों और आवास विकास परिषद को भेज दिया गया है।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.