{"_id":"5f630590bf431d427e223a04","slug":"now-600-buses-will-run-from-jankipuram-bus-stop-in-lucknow","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"लखनऊः जानकीपुरम बस अड्डे से चलेंगी 600 बसें, डिजाइन में होगा फेरबदल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लखनऊः जानकीपुरम बस अड्डे से चलेंगी 600 बसें, डिजाइन में होगा फेरबदल
Thu, 17 Sep 2020 12:13 PM IST
ishwar ashish
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Thu, 17 Sep 2020 12:13 PM IST
विज्ञापन
- फोटो : social media
लखनऊ के जानकीपुरम में बनने वाले नए बस अड्डे की डिजाइन में परिवहन निगम फेरबदल करेगा। इससे यात्रियों को अधिक सुविधाएं मिलेंगी। पहले यहां से 400 बसें चलाने की योजना थी, लेकिन अब 600 बसों के आवागमन का इंतजाम किया जाएगा।
विज्ञापन
परिवहन निगम ने बुधवार को एलडीए के निदेशक मंडल से बस अड्डे के लिए जमीन मुहैया कराने की मंजूरी मिलने के बाद नए सिरे से कार्ययोजना पर चर्चा की। यहां महिला पिंक बूथ और एसी प्रतीक्षालय बनेंगे। बस अड्डा बनने में एक साल का समय लगेगा। यहां से करीब 14 शहरों की बसें जानकीपुरम अड्डा बनने के बाद शिफ्ट होंगी। ये शहर सीतापुर, शाहजहांपुर, बरेली, रामपुर, मुरादाबाद, दिल्ली, देहरादून, हरिद्वार आदि होंगे।
विज्ञापन
Trending Videos
ऐसा होगा बस अड्डा
- 42 प्लेटफॉर्म होंगे बसों के लिए
- 600 एसी व साधारण बसें चलेंगी
- 20 स्टाॅल होंगे यहां खान-पान के
- 600 एसी व साधारण बसें चलेंगी
- 20 स्टाॅल होंगे यहां खान-पान के