{"_id":"61c235282bf92073f33d6720","slug":"now-55-people-will-be-traced-on-one-covid-patient-lucknow-news-lko6100377182","type":"story","status":"publish","title_hn":"लखनऊ : ओमिक्रॉन को लेकर स्वास्थ्य विभाग सतर्क, अब हर कोरोना मरीज पर 55 लोगों की होगी कॉन्टैक्ट ट्रेसिंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लखनऊ : ओमिक्रॉन को लेकर स्वास्थ्य विभाग सतर्क, अब हर कोरोना मरीज पर 55 लोगों की होगी कॉन्टैक्ट ट्रेसिंग
Wed, 22 Dec 2021 10:49 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 22 Dec 2021 10:49 AM IST
सार
लखनऊ में मंगलवार को कोरोना संक्रमण के दो नए केस मिले। दोनों संक्रमित मरीज महिलाएं है। इसमें एक आलमबाग निवासी महिला है, दूसरी महिला संक्रमित हजरतगंज निवासी है।
विज्ञापन
ओमिक्रॉन को लेकर स्वास्थ्य विभाग सतर्क
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
राजधानी में कोरोना की तीसरी लहर के खतरे को भांपते हुए कॉन्टैक्ट ट्रेसिंग का दायरा बढ़ाया जाएगा। अब हर नए संक्रमित पर 55 अतिरिक्त लोगों की कॉन्टैक्ट ट्रेसिंग की जाएगी। ओमिक्रॉन से निपटने के लिए स्वास्थ्य विभाग जांच के स्थल भी बढ़ा रहा है। इसका मकसद वायरस के प्रसार को रोकना है। अभी तक हर संक्रमित पर 15 से 20 लोगों की कॉन्टैक्ट ट्रेसिंग होती थी। राजधानी में कुछ दिनों से कोरोना के मामले बढ़ने लगे हैं। नए संक्रमितों में से ज्यादातर का यात्रा इतिहास है। संक्रमित मिलने से पहले एक सप्ताह के दौरान तो वे किसी यात्रा से लौटे थे या किसी ऐसे व्यक्ति के संपर्क में रहे थे।
विज्ञापन
इससे संक्रमण प्रसार का खतरा बढ़ गया है। इसे देखते हुए स्वास्थ्य विभाग अब हर केस पर जांच का दायरा और बढ़ा रहा है। रोजाना सैंपल की संख्या पांच हजार के करीब पहुंच चुकी थी, जिसे बढ़ाकर अब फिर से 15 हजार पहुंचाया जा रहा है। सीएमओ डॉ. मनोज अग्रवाल के अनुसार, ज्यादा से ज्यादा जांच कर कोरोना प्रसार पर रोक लगाई जा सकती है। लोगों से अपील की जा रही है कि वे कोविड प्रोटोकॉल का पालन करें।
विज्ञापन
कोरोना के दो नए मरीज
लखनऊ में मंगलवार को कोरोना संक्रमण के दो नए केस मिले। दोनों संक्रमित मरीज महिलाएं है। इसमें एक आलमबाग निवासी महिला है, जो केजीएमयू में इलाज करवाने आई थी। इलाज के दौरान टेस्टिंग में उसकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। दूसरी महिला संक्रमित हजरतगंज निवासी है। जिला सर्विलांस अधिकारी डॉ. मिलिंदवर्धन ने बताया कि दोनों के सैंपल जिनोम सिक्वेंसिंग के लिए केजीएमयू भेजे जाएंगे। कॉन्टैक्ट ट्रेसिंग का काम किया जा रहा है। इनकी रिपेार्ट बुधवार को आने का अनुमान है।
विज्ञापन