{"_id":"5dafe9708ebc3e01463f5501","slug":"now-13-22-lakhs-pensioners-will-get-5-percent-hike-in-dearness-relief","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"खुशखबरी : प्रदेश के 13.22 लाख पेंशनरों को दिवाली की सौगात, महंगाई राहत 5% बढ़ी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खुशखबरी : प्रदेश के 13.22 लाख पेंशनरों को दिवाली की सौगात, महंगाई राहत 5% बढ़ी
Wed, 23 Oct 2019 11:24 AM IST
Amulya Rastogi
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: Amulya Rastogi
Updated Wed, 23 Oct 2019 11:24 AM IST
विज्ञापन
pension
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कर्मचारियों के बाद प्रदेश के 13.22 लाख पेंशनरों को भी दिवाली से पहले 5 प्रतिशत बढ़े महंगाई राहत (डीआर) का नकद भुगतान करने के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है। अब पेंशनर भी 12 के बजाय 17 प्रतिशत महंगाई राहत पा सकेंगे। बृहस्पतिवार को इस संबंध में आदेश जारी हो सकता है।
मुख्यमंत्री ने पिछले दिनों सरकारी कर्मियों को बोनस, वेतन व महंगाई भत्ते का भुगतान एक साथ 25 अक्तूबर को करने को मंजूरी दी थी। साथ ही पेंशनरों के बढ़े महंगाई राहत का भुगतान भी नकद कराने को कहा था।
प्रदेश सरकार केंद्रीय सेवा के पेंशनरों का महंगाई राहत बढ़ाने के आदेश का इंतजार कर रही थी। वित्त विभाग ने केंद्र से आदेश जारी होने के बाद इस संबंध में मुख्यमंत्री को प्रस्ताव भेजा था। शासन के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि पेंशनरों को जुलाई से नवंबर तक बढ़े डीआर का एक साथ भुगतान हो सकेगा।