फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   notifications issued on changing the name of allahabad

इलाहाबाद अब से प्रयागराज, अधिसूचना जारी, पर मंडल का नाम बदलने को करना होगा इंतजार

Fri, 19 Oct 2018 03:59 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Updated Fri, 19 Oct 2018 03:59 PM IST
विज्ञापन
notifications issued on changing the name of allahabad

उत्तर प्रदेश सरकार ने इलाहाबाद का नाम बदलकर प्रयागराज करने की अधिसूचना जारी कर दी है। अब इलाहाबाद नाम से जुड़े सरकारी संस्थाओं के नाम बदलने की कार्यवाही की जा सकेगी। प्रमुख सचिव राजस्व सुरेश चंद्रा ने राजस्व संहिता, 2006 की धारा-06 की उपधारा के अधीन शक्तियों का प्रयोग करते हुए इलाहाबाद का नाम, जिला प्रयागराज के रूप में बदलने की अधिसूचना जारी कर दी है।

विज्ञापन


चंद्रा ने कहा कि अधिसूचना की किसी बात का प्रभाव किसी विधि न्यायालय में पहले से प्रारंभ की गई या विचाराधीन किसी विधिक कार्यवाही पर नहीं पड़ेगा। अब अधिसूचना के मुताबिक इलाहाबाद नाम से जुड़ी संस्थाओं व कार्यालयों के नाम बदलने की कार्यवाही की जा सकेगी।
विज्ञापन


...लेकिन मंडल का नाम बदलने को करना पड़ेगा इंतजार
प्रदेश सरकार ने इलाहाबाद का नाम बदलकर प्रयागराज कर दिया पर, इलाहाबाद मंडल का नाम इस फैसले से नहीं बदलेगा। इसके लिए सरकार को नए सिरे से कार्यवाही करनी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


राजस्व परिषद के एक अधिकारी ने बताया कि मंडल का गठन, विघटन, परिसीमन या नाम बदलने का फैसला सरकार (कैबिनेट) करती है। जिले के गठन, विघटन, परिसीमन या नाम बदलने से मंडल के नाम पर कोई फर्क नहीं पड़ेगा। मंडल का किसी जिले के नाम से भी होना जरूरी नहीं है।


इस संबंध में प्रमुख सचिव राजस्व सुरेश चंद्रा का कहना है कि अब मंडल व जहां-जहां भी इलाहाबाद नाम है, उसे बदलने की कार्यवाही की जाएगी। मंडल का नाम बदलने के लिए यदि कैबिनेट जाना होगा तो कैबिनेट से मंजूरी ली जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed