फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   notifications issued for seventh phase of UP election.

यूपी चुनाव के सातवें चरण के लिए अधिसूचना आज, 40 सीटों पर चुनाव

Thu, 09 Feb 2017 02:18 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ Updated Thu, 09 Feb 2017 02:18 AM IST
विज्ञापन
notifications issued for seventh phase of UP election.
डेमो प‌िक - फोटो : amar ujala

यूपी में सातवें चरण के चुनाव के लिए अधिसूचना बृहस्पतिवार को जारी होगी। इसमें सूबे के सात जिलों की 40 सीटों के लिए चुनाव होगा। इस चरण में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी के अलावा गाजीपुर, चंदौली, मिर्जापुर, भदोही, सोनभद्र और जौनपुर में चुनाव होंगे। बृहस्पतिवार को दिन में 11 बजे अधिसूचना जारी होने के साथ ही नामांकन शुरू हो जाएंगे।

विज्ञापन


मुख्य निर्वाचन अधिकारी टी. वेंकटेश ने बताया कि सातवां चरण सूबे के चुनाव का अंतिम चरण है। इसमें नामांकन पत्र 16 फरवरी तक भरे जाएंगे। नामांकन पत्रों की जांच 17 फरवरी को होगी। नाम वापस लेने की अंतिम तिथि 20 फरवरी है। इस चरण के लिए वोट आठ मार्च को डाले जाएंगे।
विज्ञापन


अपर मुख्य निर्वाचन अधिकारी प्रमोद कुमार पांडेय ने बताया कि सातवें चरण के चुनाव के लिए सभी तैयारियां पूरी हैं। नामांकन करने के लिए आरओ एवं एआरओ कार्यालय के 100 मीटर के अंदर केवल तीन वाहन जा सकते हैं। आरओ कक्ष में उम्मीदवार सहित केवल पांच व्यक्ति उपस्थित रह सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

'अपनी नागरिकता भी घोषित करनी होगी प्रत्याशी को'

notifications issued for seventh phase of UP election.

राजनीतिक दलों द्वारा खड़े किए गए उम्मीदवारों को फॉर्म-ए व बी देना होगा। यह फॉर्म 16 फरवरी को दिन में तीन बजे तक देना होगा। इस बार प्रत्याशी को नामांकन फॉर्म में अपनी फोटो लगाने के अलावा नागरिकता की भी घोषणा करनी होगी।

कुल मतदाता-- 14139697
पुरुष मतदाता-- 7662439
महिला मतदाता    -- 6476551
थर्ड जेंडर-- 707
मतदान केंद्र-- 8682
मतदान स्थल-- 14458

देना होगा नो-ड्यूज सर्टिफिकेट का प्रमाण
इस बार प्रत्याशियों को नामांकन पत्र भरने के साथ शपथ पत्र पर नो-ड्यूज सर्टिफिकेट का प्रमाण भी देना होगा। इसमें उन्हें यह लिखकर देना होगा कि उनके ऊपर बिजली, पानी, टेलीफोन व सरकारी मकान का किराया आदि बकाया नहीं है।

सामान्य उम्मीदवारों के लिए 10 हजार जमानत

notifications issued for seventh phase of UP election.

नामांकन के समय सामान्य उम्मीदवार को 10 हजार रुपये की जमानत राशि देनी होगी। जबकि अनुसूचित एवं जनजाति के उम्मीदवारों के लिए यह राशि पांच हजार रुपये है। एक उम्मीदवार अधिकतम चार सेट में नामांकन पत्र दाखिल कर सकते हैं।

28 लाख है एक प्रत्याशी की चुनाव खर्च सीमा
चुनाव आयोग ने विधानसभा चुनाव में हर उम्मीदवार पर खर्च की सीमा 28 लाख रुपये तय की है। इससे अधिक प्रत्याशी खर्च नहीं कर सकते। इस बार 20 हजार रुपये से अधिक का भुगतान चेक एवं ड्रॉफ्ट से करने के निर्देश हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed