{"_id":"595d087b4f1c1b44768b47e7","slug":"notifications-issued-for-by-election-of-block-chief-and-district-panchayat-chief","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"यूपी में ब्लॉक प्रमुख व जिला पंचायत अध्यक्ष के उपचुनाव 16 व 23 को","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी में ब्लॉक प्रमुख व जिला पंचायत अध्यक्ष के उपचुनाव 16 व 23 को
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
Updated Wed, 05 Jul 2017 09:10 PM IST
विज्ञापन
demo pic
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तर प्रदेश में क्षेत्र पंचायत प्रमुख व जिला पंचायत अध्यक्ष के रिक्त पदों के उपचुनाव के लिए राज्य निर्वाचन आयोग ने बुधवार को अधिसूचना जारी कर दी। क्षेत्र पंचायत प्रमुख के 26 रिक्त पदों के लिए 16 जुलाई को उपचुनाव होगा जबकि जिला पंचायत अध्यक्ष के 10 रिक्त पदों के लिए 23 जुलाई को वोट डाले जाएंगे।
विज्ञापन
ये पद प्रमुखों व अध्यक्षों की मृत्यु, इस्तीफे या अविश्वास प्रस्ताव के जरिये हटाए जाने से खाली हुए हैं। इन पदों के उपचुनाव के लिए संबंधित जिलों के जिला निर्वाचन अधिकारी की ओर से सार्वजनिक सूचना बृहस्पतिवार को जारी की जाएगी।
विज्ञापन
राज्य निर्वाचन आयुक्त एसके अग्रवाल की ओर से जारी अधिसूचना के अनुसार क्षेत्र पंचायत प्रमुख के उपचुनाव के लिए 14 जुलाई को सुबह 11 बजे से दोपहर बाद 3 बजे तक नामांकन पत्र दाखिल किए जा सकेंगे। नामांकन पत्रों की जांच उसी दिन 3 बजे से की जाएगी। 15 जुलाई को 3 बजे तक नाम वापस लिए जा सकेंगे। मतदान 16 जुलाई को 11 बजे से 3 बजे तक होगा। मतदान के बाद उसी दिन 3 बजे से मतगणना होगी और नतीजे घोषित किए जाएंगे।
विज्ञापन
जिला पंचायत अध्यक्ष के रिक्त पदों के लिए 17 जुलाई को 11 से 3 बजे तक नामांकन पत्र दाखिल किए जा सकेंगे। उसी दिन 3 बजे से नामांकन पत्रों की जांच की जाएगी। 20 जुलाई को 3 बजे तक नाम वापस लिए जा सकेंगे।
मतदान 23 जुलाई को 11 से 3 बजे तक होगा। मतदान के बाद उसी दिन 3 बजे से मतगणना होगी और नतीजे घोषित किए जाएंगे।