{"_id":"5893a2e14f1c1bda10e80797","slug":"notifications-for-fifth-phase-of-up-election","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी चुनाव के पांचवे चरण के लिए अधिसूचना जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी चुनाव के पांचवे चरण के लिए अधिसूचना जारी
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
Updated Fri, 03 Feb 2017 02:52 AM IST
विज्ञापन
डेमो पिक
- फोटो : amar ujala
यूपी विधानसभा चुनाव में पांचवे चरण की अधिसूचना बृहस्पतिवार को जारी हो गई। इसके साथ ही 11 जिलों की 52 सीटों के लिए नामांकन भी शुरू हो जाए।
विज्ञापन
पहले दिन मात्र चार नामांकन हुए। इनमें अमेठी की गौरीगंज, बस्ती की रूधौली, फैजाबाद की अयोध्या व गोंडा की गौरा सीट से एक-एक नामांकन हुआ है।
पांचवे चरण की सीटों के लिए नामांकन नौ फरवरी तक चलेंगे। इस चरण में सूबे के 1.84 करोड़ मतदाता अपना विधायक चुनेंगे। पांचवे चरण का चुनाव अवध क्षेत्र में होगा।
विज्ञापन
इसके नामांकन पत्रों की जांच 10 फरवरी को होगी। इस चरण में नाम वापस लेने की अंतिम तिथि 13 फरवरी है। वहीं, चौथे चरण में गुरुवार को 53 प्रत्याशियों ने नामांकन किया।
विज्ञापन
इसमें इलाहाबाद नार्थ से पांच, हमीरपुर से चार, माधौगढ़ से तीन व प्रतापगढ़ से तीन नामांकन हुए हैं। चौथे चरण का नामांकन छह फरवरी तक चलेंगे। अब तक कुल 61 नामांकन हो चुके हैं।