फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Notice to seven coaching centers and 10 schools

Lucknow News: सात कोचिंग सेंटर और 10 स्कूलों को नोटिस

Fri, 15 Nov 2024 02:53 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ Updated Fri, 15 Nov 2024 02:53 AM IST
विज्ञापन
Notice to seven coaching centers and 10 schools
रायबरेली। बिना पंजीयन वाली कोचिंग संस्थाओं और मान्यता से अधिक कक्षाएं चलाने वाले विद्यालयों पर शिकंजा कसने लगा है। तहसील क्षेत्रवार बनी समितियों की आख्या के आधार पर नोटिस देने की कार्रवाई चल रही है। महराजगंज तहसील के बाद अब लालगंज और ऊंचाहार तहसील क्षेत्र की सात कोचिंग संस्थाओं और 10 विद्यालयों को नोटिस देकर स्पष्टीकरण मांगा गया है।
विज्ञापन


जिला विद्यालय निरीक्षक संजीव कुमार सिंह ने कोचिंग संचालकों से कहा है कि बिना पंजीयन कोचिंग चलाने की अनुमति नहीं है। विद्यालयों को अमान्य कक्षाएं बंद करने को कहा गया है। डीआईओएस ने बताया कि जांच टीमों के निरीक्षण के दौरान लालगंज तहसील क्षेत्र में शिखर कोचिंग और लक्ष्य एकेडमी का पंजीयन नहीं मिला। प्रताप कैंपस नामक कोचिंग का पंजीयन तो मिला, लेकिन विद्यालय अवधि में कोचिंग संचालित मिली।
विज्ञापन


ऊंचाहार तहसील क्षेत्र में डायमंड कोचिंग, नरेंद्र कुमार, ग्लोबल कोचिंग और न्यू पैरामाउंट नामक कोचिंग संस्थाएं बिना पंजीयन संचालित होती पाई गईं। इन सभी कोचिंग संचालकों को नोटिस भेजकर कहा गया है कि बिना पंजीयन कोचिंग संचालन की अनुमति नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन


डीआईओएस के मुताबिक लालगंज तहसील क्षेत्र में बीएनएसडी पब्लिक स्कूल, महादेव प्रसाद सोनी पब्लिक स्कूल, गोल्डन पब्लिक स्कूल, रघुनंदन पब्लिक स्कूल, रिजवी मेमोरियल स्कूल, आदर्श बाल शिक्षा निकेतन और ऊंचाहार तहसील क्षेत्र में बीकेएस पब्लिक स्कूल, एमसीपी स्कूल, सरस्वती ज्ञान विद्या मंदिर, शिव शिक्षा निकेतन में मान्यता से अधिक कक्षाएं संचालित मिलीं। कक्षा पांच या आठ की मान्यता लेकर हाईस्कूल या इंटरमीडिएट की कक्षाएं चलती पाई गईं। इन्हें भी नोटिस दिया गया है।


पहले महराजगंज में दी जा चुकी नोटिस
तहसील क्षेत्रवार बनी टीमों की जांच आख्या करीब एक महीने पहले आ गई थी, जिनका परीक्षण कर कार्रवाई की शुरुआत एक हफ्ते पहले शुरू हुई थी। सबसे पहले महराजगंज तहसील क्षेत्र में नोटिसों को जारी किया गया था। महराजगंज क्षेत्र में बिना पंजीयन वाली 10 कोचिंग संस्थाओं को नोटिस भेजा गया। मान्यता से अधिक कक्षाएं संचालित करने वाले तीन विद्यालयों को भी नोटिस जारी किया गया था। अब ऊंचाहार और लालगंज तहसील क्षेत्र में भी नोटिस जारी किया गया है।


जिले की सलोन, डलमऊ और सदर तहसील क्षेत्र की टीमों की जांच आख्या पर कार्रवाई होना अभी बाकी है। डीआईओएस ने बताया कि बाकी तहसीलों की भी जांच आख्या का अवलोकन कराया जा रहा है। अगले हफ्ते इन तहसील क्षेत्रों में भी बिना पंजीयन संचालित कोचिंगों और अमान्य कक्षाएं चलाने वाले विद्यालयों को नोटिस जारी किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed