{"_id":"68853c3225c85ed4fb06f1d7","slug":"notice-to-rani-laxmibai-and-lokbandhu-hospital-for-shutting-down-ventilators-lucknow-news-c-13-lko1070-1310060-2025-07-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: रानी लक्ष्मीबाई व लोकबंधु अस्पताल को वेंटीलेटर बंद करने पर नोटिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: रानी लक्ष्मीबाई व लोकबंधु अस्पताल को वेंटीलेटर बंद करने पर नोटिस
विज्ञापन
लखनऊ। लोकबंधु व रानी लक्ष्मीबाई संयुक्त चिकित्सालय में वेंटिलेटर बंद होने के मामले को डीएम ने गंभीरता से लिया है। उन्होंने जांच के आदेश देते हुए सीएमओ के जरिये दोनों अस्पताल के प्रभारियों को नोटिस भेजकर जवाब मांगा है। संतोषजनक जवाब न मिलने पर अस्पताल प्रभारियों पर कार्रवाई होगी।
22 जुलाई को अमर उजाला ने लोकबंधु व रानी लक्ष्मीबाई संयुक्त चिकित्सालय में वेंटिलेटर की स्थिति पर पड़ताल करते हुए खबर प्रकाशित की थी। बताया था कि दोनों अस्पतालों के डॉक्टरों व स्टाफ का तीन-तीन माह का प्रशिक्षण पूरा हो चुका है। इसके बाद भी गंभीर मरीजाें को वेंटिलेटर देने के बजाय डॉक्टर डराकर लौटा रहे हैं।
डीएम ने इस मामले को गंभीरता से लेते हुए सीएमओ को जांच के आदेश दिए हैं। सीएमओ डॉ. एनबी सिंह का कहना है कि मरीजाें को वेंटिलेटर मुहैया न कराना गंभीर मामला है। दोनों अस्पतालों से जवाब मांगा गया है। वेंटिलेटर संचालन में जो भी दिक्कत है, उन्हें दूर कराया जाएगा, ताकि मरीजों को असुविधा न हो।