{"_id":"69850f5c84d45e9000045277","slug":"notice-to-contract-doctors-and-employees-who-went-missing-without-notice-lucknow-news-c-13-knp1002-1592243-2026-02-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: बिना सूचना गायब संविदा डॉक्टरों और कर्मचारियों को नोटिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: बिना सूचना गायब संविदा डॉक्टरों और कर्मचारियों को नोटिस
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लखनऊ। बिना सूचना दिए गैरहाजिर रहने व ड्यूटी में लापरवाही बरतने के आरोप में सरकारी अस्पतालों व सीएचसी में संविदा पर तैनात डॉक्टरों समेत 20 कर्मचारियों को नोटिस जारी किया गया है। ये सभी सात फरवरी को जांच कमेटी के सामने पक्ष रखेंगे। संतोषजनक जवाब न मिलने पर इनकी सेवाएं समाप्त की जाएंगी।
रानी लक्ष्मीबाई अस्पताल की दो महिला डॉक्टरों और लैब टेक्नीशियन के खिलाफ शिकायत हुई है। डॉक्टरों पर अनुशानहीनता व काम में लापरवाही बरतने का आरोप है। उधर, लैब टेक्नीशियन के बिना सूचना दिए काफी समय से गायब रहने से जांच का काम प्रभावित है। काकोरी सीएचसी में एक स्टाफ नर्स कई महीने से ड्यूटी पर नहीं आ रही है।
ऐसे ही अन्य सरकारी अस्पतालों में तैनात कई संविदा कर्मचारी भी मरीजों को सेवा देने नहीं पहुंच रहे हैं। इनके अधिकारियों को जानकारी नहीं है कि कर्मचारियों ने छुट्टी किन कारणों से ली। इन कर्मचारियों ने न तो प्रार्थना पत्र दिया और न ही मेडिकल लगाया है।
विज्ञापन
गायब कर्मचारियों व डॉक्टरों का पक्ष जानने के लिए स्वास्थ्य विभाग की ओर से बनाई कमेटी में सीडीओ, एसीएमओ (आरसीएच), ट्रेजरी अफसर समेत चार लोग हैं। सीएमओ डॉ. एनबी सिंह ने बताया कि गायब होने वालों को नोटिस भेजा जा चुका है।