{"_id":"5ea2ab8a2ea9e658fe7a3044","slug":"notice-against-bjp-mla-rakesh-rathore","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीतापुर के भाजपा विधायक राकेश राठौर को नोटिस, वायरल ऑडियो में वरिष्ठ नेताओं का उड़ाया था मखौल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीतापुर के भाजपा विधायक राकेश राठौर को नोटिस, वायरल ऑडियो में वरिष्ठ नेताओं का उड़ाया था मखौल
Fri, 24 Apr 2020 02:34 PM IST
ishwar ashish
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Fri, 24 Apr 2020 02:34 PM IST
विज्ञापन
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भाजपा ने सीतापुर सदर से विधायक राकेश राठौर को पार्टी विरोधी गतिविधियों में लिप्त होने के चलते कारण बताओ नोटिस जारी किया है। प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह के निर्देश पर महामंत्री विद्यासागर सोनकर ने राठौर से अनुशासनहीनता के आरोप में एक सप्ताह में जवाब मांगा है।
विज्ञापन
माना जा रहा है कि पिछले दिनों उनके ऑडियो वायरल होने को पार्टी ने गंभीरता से लिया है। इसमें उनकी कुछ टिप्पणियां अनुशासनहीनता के दायरे में आती हैं। सोनकर ने बताया कि काफी दिनों से राठौर के खिलाफ पार्टी विरोधी कृत्य करने की शिकायतें मिल रहीं थीं।
विज्ञापन
राठौर को एक सप्ताह के भीतर अपना लिखित स्पष्टीकरण देना होगा। सूत्रों के मुताबिक राठौर के दो दिन पहले सीतापुर जेल में बंद सपा नेता मो. आजम खां से मिलने की जानकारी नेतृत्व को मिली थी। यह भी सामने आया था कि वह पहले भी आजम से मिले थे। राठौर के खिलाफ लोकसभा चुनाव में भी पार्टी नेतृत्व से शिकायतें हुई थीं।
विज्ञापन
कोरोना के विरुद्ध जनजागरण अभियान के दौरान भी राठौर के खिलाफ पार्टी के शीर्ष नेतृत्व को शिकायतें मिलीं थीं। इन अभियानों के दौरान विधायक ने उच्च पदस्थ नेताओं के खिलाफ सार्वजनिक रूप से टिप्पणियां कर उनका माखौल भी उड़ाया था।