{"_id":"73b4d81a363c8c96becfcaadc5daa822","slug":"not-fuel-meter-message-to-inform-level","type":"story","status":"publish","title_hn":"एसएमएस बताएगा, कितना भरा तेल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एसएमएस बताएगा, कितना भरा तेल
शैलेश अरोरा/अमर उजाला, लखनऊ
Updated Mon, 20 Jan 2014 09:15 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पेट्रोल या डीजल भराते समय लोग जल्दबाजी या लापरवाही में मीटर नहीं देख पाते। इसका फायदा उठाकर कर्मचारी खेल कर देते हैं।
विज्ञापन
अब गाड़ी में फ्यूल भराते ही मोबाइल पर मैसेज जा जाएगा। भारत पेट्रोलियम कंपनी अपने पंप पर इस सुविधा का दो वर्ष पहले ही शुरू कर चुकी है।
प्रचार-प्रसार न होने से ज्यादातर लोगों को इसकी जानकारी ही नहीं है। वर्तमान में शहर के 17 पेट्रोल पंप पर यह सुविधा है। 31 मार्च तक इसे तीन और पंप पर शुरू कर दिया जाएगा।
500 रुपये या इससे अधिक पर ही सुविधा का लाभ भारत पेट्रोलियम के शहर में कुल 20 पेट्रोल पंप हैं। इनमें से 17 पर मैसेज की सुविधा है।
इसके लिए सुविधायुक्त पंप पर इच्छुक लिए व्यक्ति को नाम, मोबाइल नंबर और गाड़ी का नंबर दर्ज कराना होगा।
डिटेल कंपनी को भेज दी जाएगी। इसके बाद उक्त देश भर में इस सुविधा से युक्त भारत पेट्रोलियम के किसी भी पंप से रजिस्टर्ड गाड़ी में फ्यूल डलवाते ही मैसेज आ जाएगा। हालांकि ऐसा कम से कम 500 रुपये का फ्यूल भरवाने पर ही होगा।
विज्ञापन
इसमें कितना फ्यूल, कीमत और कहां के साथ ही समय भी होगा। व्यवस्था सही से लागू हो इसके लिए कंपनी ने पुख्ता इंतजाम किए हैं।
यानी नो पेपर, नो डिस्पेन्सिंग (एनपीएनडी)। 500 रुपये का फ्यूल भरने के बाद जब तक कर्मचारी मशीन से रसीद नहीं बनाएगा फ्यूल नहीं निकलेगा।
शहर में इन पंप पर सुविधा
लेखराज मार्केट, गोमती बैराज, आशियाना, सीतापुर रोड, चौक, पुरनिया, गोमतीनगर, स्टेशन रोड, मिल रोड, साउथ सिटी, आदिल नगर, नाका ऐशबाग, कैसरबाग, कैंट, अशोक मार्ग, हजरतगंज और अशोक मार्ग। इसके साथ ही 31 मार्च तक दुबग्गा, गोलागंज और कुर्सी रोड स्थित पंप पर भी सुविधा मिलने लगेगी।
विज्ञापन