फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Not a single riot in 5 years is a big achievement - Swatantra Dev Singh

up election 2022 : स्वतंत्र देव सिंह बोले, पांच वर्षों में एक भी दंगा न होना बड़ी उपलब्धि

Sun, 30 Jan 2022 11:38 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Sun, 30 Jan 2022 11:38 PM IST
सार

कहा कि उत्तर प्रदेश की योगी सरकार की बड़ी उपलब्धि है कि बीते 5 सालों में राज्य में एक भी दंगा नहीं हुआ और कानून का शासन कायम हुआ है।

विज्ञापन
Not a single riot in 5 years is a big achievement - Swatantra Dev Singh
प्रदेश भाजपा अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह - फोटो : amar ujala

विस्तार

भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने रविवार को अलीगढ़ के अलग-अलग विधानसभा क्षेत्रों में मतदाताओं के साथ बैठक की और घर-घर जाकर जनसंपर्क किया। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश की योगी सरकार की बड़ी उपलब्धि है कि बीते 5 सालों में राज्य में एक भी दंगा नहीं हुआ और कानून का शासन कायम हुआ है। छेड़खानी पर प्रभावी रोक लगी है और अपराधियों को सलाखों के पीछे भेजा गया है। यूपी में माताएं-बहनें-बेटियां आज जितना सुरक्षित महसूस करती हैं, उतना आज से पहले कभी नहीं हुआ और यही हमारी सबसे बड़ी उपलब्धि है जिसे आगे भी जारी रखना है।

विज्ञापन


मतदाताओं को संबोधित करते हुए प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि बात कानून व्यवस्था तक सीमित नहीं है। विकास भी जमकर हुआ है और नतीजतन उत्तर प्रदेश में एक बार फिर से पूरे बहुमत के साथ भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनने वाली है। स्वतंत्र देव सिंह ने छर्रा विधानसभा क्षेत्र में पार्टी उम्मीदवार के लिए  घर-घर जाकर जनसंपर्क किया। किरण पैलेस गेस्ट हाउस में संगठनात्मक बैठक में हिस्सा लिया। उन्होंने कहा कि प्रदेश में लगातार निवेश हो रहा है जिससे विकास का माहौल बना है।
विज्ञापन


उन्होंने अलीगढ़ शहर से भाजपा उम्मीदवार के समर्थन में अनुसूचित जाति के प्रभावी मतदाताओं तथा कोल विधानसभा क्षेत्र में पार्टी उम्मीदवार के समर्थन में प्रबुद्ध वर्ग के प्रभारी मतदाताओं के साथ बैठक की। उन्होंने कहा कि पूरे प्रदेश में 24 करोड़ लोगों को मुफ्त कोरोना टीका देने का काम हुआ है। महामारी में भी कोई भूखा नहीं सोया। प्रदेश के सभी जिलों में मेडिकल कॉलेज बनाने का काम चल रहा है। महीने में दो बार गरीबों तक राशन पहुंचाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ 40 लाख लोगों तक पहुंचाया गया है। उज्जवला योजना से डेढ़ करोड़ लोग लाभान्वित हुए हैं। जिन घरों में लकड़ी के धुएं से माताओं-बहनों की आंखें जलती थीं, आज वो आसानी से दो वक्त की रोटी बना पा रही हैं। मोदी जी ने सौभाग्य योजना से  लोगों को बिजली दी है और आयुष्मान भारत से लोगों को मुफ्त इलाज दिया है। यही नहीं, योगी जी ने हर घर नल योजना से 30,000 ग्राम पंचायतों में शुद्ध पानी पहुंचाया है और मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना से 152000 कन्याओं का विवाह कराया गया, साथ ही उन्हें गृहस्थी के लिए आवश्यक सामान मुफ्त दिए गए।


प्रदेश में 5 लाख युवाओं को बिना किसी भेदभाव के नौकरी दी गई, जिन तक नियुक्ति पत्र पहुंचा है उन्हें पता है कि नौकरी बिना सोर्स-सिफारिश के मिली है। साढ़े तीन लाख युवाओं को संविदा पर नौकरी मिली है। 1 लाख 52 हजार करोड़ का गन्ने का रिकॉर्ड भुगतान कराया गया। हमारे किसान भाई जानते हैं कि किसान सम्मान निधि से दो करोड़ 53 लाख किसानों को लाभान्वित किया गया है। प्रदेश में 5 वर्षों में 5 नए एक्सप्रेस-वे का निर्माण हुआ। प्रति व्यक्ति आय 47000 से बढ़कर 95000 प्रति वर्ष हुई। उन्होंने दोहराया कि ये योगी और मोदी के अथक प्रयासों का ही फल है कि उत्तर प्रदेश बड़ी अर्थव्यवस्था वाला प्रदेश बन गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed