फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Non bailable warrant issued against brother of Vikas Dubey.

विकास दुबे के भाई की संपत्ति की कुर्की का नोटिस चस्पा, गैर जमानती वारंट जारी, भगोड़ा घोषित करने की तैयारी

Mon, 14 Sep 2020 05:39 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Mon, 14 Sep 2020 05:39 PM IST
विज्ञापन
Non bailable warrant issued against brother of Vikas Dubey.
- फोटो : amar ujala

कानपुर के बिकरू निवासी विकास दुबे के भाई दीप प्रकाश की तलाश में जुटी कृष्णानगर पुलिस ने संपत्ति के कुर्की की नोटिस चस्पा कर दिया है। पुलिस ने गैर जमानती वारंट भी हासिल कर लिया है और दीप की तलाश में कई जगह दबिश दे चुकी है, लेकिन कोई सुराग नहीं लगा। पुलिस अब उसे भगोड़ा घोषित करने की तैयारी में जुट गई है।

विज्ञापन


मालूम हो कि कानपुर के बिकरू में तीन जुलाई की रात को शातिर अपराधी विकास दुबे ने गिरोह के साथ मिलकर डिप्टी एसपी सहित आठ पुलिसकर्मियों को गोलियों से भून डाला था। वारदात में आठ पुलिसकर्मी घायल भी हुए थे। कुछ दिन बाद पुलिस ने दस जुलाई की सुबह विकास दुबे को मुठभेड़ में मार गिराया। जबकि उसके भाई कृष्णानगर निवासी दीप प्रकाश के घर से एक सरकारी नंबर की अंबेसडर कार बरामद की थी। जो वृंदावन कॉलोनी निवासी विनीत पांडेय की थी।
विज्ञापन


विनीत ने पांच जुलाई को कोतवाली में उसकी अंबेसडर कार धमकाकर ले जाने का मुकदमा दर्ज कराया था। इसमें विकास दुबे और उसके भाई दीप प्रकाश को आरोपी बनाया था। तत्कालीन डीसीपी मध्य ने दीप प्रकाश की गिरफ्तारी पर 20 हजार रुपये का इनाम घोषित किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रभारी निरीक्षक कृष्णानगर धीरेंद्र कुमार उपाध्याय के मुताबिक, गिरफ्तारी के लिए कोर्ट से गैर जमानती वारंट हासिल किया है। कुर्की की कार्रवाई के लिए भी उन्होंने दीप प्रकाश के घर पर 82 का नोटिस चस्पा कर दिया है। क्रइम ब्रांच की भी टीम इनामी दीप प्रकाश की गिरफ्तारी में लगी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed