{"_id":"60681eb08ebc3ec4487ae561","slug":"nomination-starts-for-the-panchayat-election-2021","type":"story","status":"publish","title_hn":"पंचायत चुनाव के लिए नामांकन के पहले दिन 3.15 लाख पर्चे दाखिल, 15 अप्रैल को होगा मतदान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पंचायत चुनाव के लिए नामांकन के पहले दिन 3.15 लाख पर्चे दाखिल, 15 अप्रैल को होगा मतदान
Sun, 04 Apr 2021 11:42 AM IST
ishwar ashish
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Sun, 04 Apr 2021 11:42 AM IST
विज्ञापन
नामांकन पत्र दाखिल करने पहुंचे प्रत्याशी।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में पहले चरण के लिए शनिवार से नामांकन दाखिल करने की प्रक्रिया शुरू हो गई। पहले दिन 3 लाख 15 हजार से ज्यादा उम्मीदवारों ने नामांकन पत्र दाखिल किए। रविवार को नामांकन दाखिल करने का अंतिम दिन है।
विज्ञापन
त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के पहले चरण में सहारनपुर, गाजियाबाद, रामपुर, बरेली, हाथरस, आगरा, कानपुर नगर, झांसी, महोबा, प्रयागराज, रायबरेली, हरदोई, अयोध्या, श्रावस्ती, संतकबीर नगर, गोरखपुर, जौनपुर और भदोही जिले की कुल 18 जिला पंचायतों के 779 वार्डों, 212 क्षेत्र पंचायतों के 19313 वार्डों और 14789 ग्राम पंचायतों के 1,86,583 वार्डों के लिए नामांकन पत्र दाखिल करने की प्रक्रिया शुरू हो गई। रविवार को भी नामांकन दाखिल किए जा सकेंगे।
विज्ञापन
बता दें कि नामांकन दाखिल करने के बाद पांच व छह अप्रैल को नामांकन पत्रों की जांच होगी। प्रत्याशी सात अप्रैल को नामांकन पत्र वापस ले सकेंगे व इसी दिन चुनाव चिह्न का आवंटन होगा।
विज्ञापन
पहले चरण में 15 अप्रैल को सुबह सात बजे से शाम छह बजे तक सहारनपुर, बरेली, गाजियाबाद, रामपुर, हाथरस, आगरा, कानपुर नगर, झांसी, महोबा, हरदोई, प्रयागराज, रायबरेली, अयोध्या, श्रावस्ती, संतकबीरनगर, गोरखपुर, जौनपुर व भदोही में मतदान होगा।
चुनाव की प्रक्रिया चार चरणों में
पंचायत चुनाव की प्रक्रिया चार चरणों में पूरी होगी। पहले चरण की नामांकन की प्रक्रिया 3 अप्रैल, दूसरे चरण में 7 अप्रैल से 8 अप्रैल, तीसरे चरण में 13 अप्रैल से 15 अप्रैल और चौथे चरण में 17 अप्रैल से 18 अप्रैल तक नामांकन होगा।
पहला चरण: 15 अप्रैल को 18 जिलों में
नामांकन : 3 से 4 अप्रैल तक, सुबह 8 से शाम 5 बजे तक
नामांकन पत्रों की जांच : 5-6 अप्रैल, सुबह आठ बजे तक
नामांकन वापसी : 7 अप्रैल को सुबह 8 से दोपहर 3 बजे तक
चुनाव चिह्न आवंटन : 7 अप्रैल को दोपहर 3 बजे से
जिले - सहारनपुर, गाजियाबाद, रामपुर, बरेली, हाथरस, आगरा, कानपुर नगर, झांसी, महोबा, प्रयागराज, रायबरेली, हरदोई, अयोध्या, श्रावस्ती, संतकबीरनगर, गोरखपुर, जौनपुर, भदोही।