{"_id":"6071aad28ebc3ef10744e601","slug":"nomination-for-the-second-phase-of-panchayat-election-2021","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी पंचायत चुनाव: दूसरे चरण में खाली रह गए ग्राम पंचायत सदस्य के 1.15 लाख वार्ड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी पंचायत चुनाव: दूसरे चरण में खाली रह गए ग्राम पंचायत सदस्य के 1.15 लाख वार्ड
Sat, 10 Apr 2021 07:10 PM IST
ishwar ashish
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Sat, 10 Apr 2021 07:10 PM IST
सार
- दूसरे चरण में कुल 2.33 लाख से ज्यादा प्रत्याशियों ने नामांकन दाखिल किया है।
- दूसरे चरण में 19 अप्रैल को मतदान होगा।
- राज्य निर्वाचन आयोग के आयुक्त मनोज कुमार ने बताया कि 787 जिला पंचायत वार्ड सदस्य के लिए 8024 उम्मीदवारों ने पर्चा भरा है।
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के दूसरे चरण में 20 जिलों में 14,897 ग्राम पंचायतों के 1,87,781 वार्डों में से 1.15 लाख से अधिक वार्डों में कोई नामांकन नहीं हुआ है। दूसरे चरण में कुल 2.33 लाख से ज्यादा प्रत्याशियों ने नामांकन दाखिल किया है। दूसरे चरण में 19 अप्रैल को मतदान होगा।
विज्ञापन
राज्य निर्वाचन आयोग के आयुक्त मनोज कुमार ने बताया कि 787 जिला पंचायत वार्ड सदस्य के लिए 8024 उम्मीदवारों ने पर्चा भरा है। 19,563 क्षेत्र पंचायत सदस्य वार्ड के लिए 56,874 उम्मीदवारों ने नामांकन दाखिल किया है।
विज्ञापन
14,897 ग्राम पंचायतों में प्रधान के लिए 99,404 उम्मीदवारों ने पर्चा भरा है। वहीं, ग्राम पंचायत वार्ड सदस्य के 1,87,781 वार्डों में सिर्फ 69,314 उम्मीदवारों ने पर्चा भरा है। दूसरे चरण में अमरोहा, आजमगढ़, इटावा, एटा, कन्नौज, गोंडा, गौतमबुद्ध नगर, चित्रकूट, प्रतापगढ़, बदायूं, बागपत, बिजनौर, मुजफ्फरनगर, मैनपुरी, महराजगंज, लखनऊ, लखीमपुर खीरी, ललितपुर, वाराणसी और सुल्तानपुर में चुनाव होने हैं।
विज्ञापन
पहले चरण में 85 ग्राम प्रधान और 550 क्षेत्र पंचायत सदस्य निर्विरोध निर्वाचित
त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के पहले चरण में 18 जिलों की 85 ग्राम पंचायतों में प्रधान और 550 क्षेत्र पंचायत सदस्य निर्विरोध निर्वाचित हुए हैं। हरदोई जिला पंचायत में एक जिला पंचायत सदस्य और ग्राम पंचायत वार्डों में 69,541 सदस्य निर्विरोध निर्वाचित हुए हैं।