{"_id":"c538d45feba8e6fd9fd8a8079387bf20","slug":"no-tax-exemption-uttar-pradesh-companies","type":"story","status":"publish","title_hn":"छूट न मिलने से कंपनियों को नहीं भा रहा यूपी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छूट न मिलने से कंपनियों को नहीं भा रहा यूपी
टीम डिजिटल/लखनऊ
Updated Fri, 29 Nov 2013 08:56 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यूपी की खराब कानून-व्यवस्था और टैक्स में छूट न मिलने के कारण कंपनियां यूपी से पलायन कर रही हैं।
विज्ञापन
यह कहना है बजाज इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड के चेयरमैन और प्रबंध निदेशक शेखर बजाज का।
शेखर ने गुरुवार को यह बात लखनऊ में कंपनी के नए शोरूम के उद्घाटन अवसर पर पत्रकारों से बातचीत में कही। यूपी में उद्योग धंधे क्यों नहीं पनप रहे हैं इस सवाल पर शेखर ने यहां के सिस्टम को दोषी ठहराया।
उनके अनुसार यूपी में इंडस्ट्री स्थापित होने की संभावनाएं हैं, लेकिन यहां का सिस्टम ऐसा करने से रोक रहा है। उनके अनुसार यूपी में टैक्स और एक्साइज में कोई छूट नहीं मिलती है।
विज्ञापन
जबकि उत्तराखंड, गुजरात और हिमाचल प्रदेश में उद्योग धंधों के लिए काफी छूट दी जा रही है। इसलिए इंडस्ट्री का रुख यूपी के बजाय इन राज्यों में हो रहा है।
उन्होंने कहा कि खराब-कानून व्यवस्था के कारण भी बिजनेसमैन अपने प्लांट यहां लगाने से बचते हैं।