फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   candidate can't put their photo equal to mayawati on holding for lok sabha elections 2019

मायावती के बराबर फोटो लगाया तो प्रत्याशी पार्टी से होंगे बाहर, जारी हुए निर्देश

Wed, 06 Mar 2019 05:35 AM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Wed, 06 Mar 2019 05:35 AM IST
विज्ञापन
candidate can't put their photo equal to mayawati on holding for lok sabha elections 2019
बसपा सुप्रीमो मायावती - फोटो : amar ujala
बसपा का कोई भी प्रत्याशी या नेता होर्डिंग या बैनर में पार्टी सुप्रीमो मायावती के बराबर फोटो नहीं लगा सकेगा। साथ ही अब होर्डिंग लगाने से पहले उसे बसपा प्रभारियों से पास भी कराना होगा। यह निर्देश बसपा एमएलसी व नवनियुक्त मंडल-जोन इंचार्ज भीमराव अंबेडकर ने संगठन की लखनऊ मंडल की बैठक में दिए।
विज्ञापन




मायावती के निर्देश पर मंगलवार को इसी तरह की बैठक प्रदेश के सभी मंडलों में नवनियुक्त मंडल-जोन इंचार्जों की मौजूदगी में हुई। दरअसल, पार्टी के पुराने नेताओं को तो बसपा की रीति-नीति, होर्डिंग-बैनर लगाने का तौर-तारीका पता है। लेकिन चुनाव के मौके पर तमाम जगह समर्थक व नवआगंतुक नेता अपने हिसाब से होर्डिंग में महापुरुषों व बसपा अध्यक्ष के बराबर या उनसे भी बड़ी अपनी फोटो लगा देते हैं। बसपा ने इसे गंभीरता से लिया है और इसे अनुशासनहीनता की तरह माना है।
विज्ञापन


अंबेडकर ने पार्टी के जिम्मेदार नेताओं को काडर देने वाले अंदाज में समझाया कि  मायावती पार्टी की सर्वोच्च नेता हैं। ऐसे में उनके बराबर फोटो लगाना पार्टी के अनुशासन के लिहाज से ठीक नहीं है। उन्होंने कहा कि भविष्य में कोई भी होर्डिंग प्रभारियों से पास कराने के बाद ही लगाई जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

बसपा की बैठकों में शामिल होंगे सपाई, राजधानी की बैठक 10 को

बसपा की मंडलीय बैठकों में आठ से 13 मार्च के बीच जिला स्तरीय बैठकों के कार्यक्रम को भी मंजूरी दी गई। लखनऊ जिले की बैठक 10 मार्च को होगी। जिला स्तरीय बैठकों में बसपा व सपा के विधानसभा स्तर से लेकर जिला स्तर तक के नेताओं को आमंत्रित कर गठबंधन को जिताने की रणनीति बनाने का फैसला हुआ। सपा के जिला स्तरीय नेताओं से बात कर उनके फ्रंटल संगठनों के जिम्मेदार नेताओं को भी इन बैठकों में बुलाने की योजना है। बसपा के भाईचारा संगठन भी इसमें हिस्सा लेंगे। बैठक में तय हुआ कि जहां सपा के प्रत्याशी हैं वहां भी बसपा कार्यकर्ता तन-मन-धन से लगेंगे। यदि सपा की ओर से साधन व संसाधन नहीं उपलब्ध कराए जाते हैं तो पार्टी के लोग अपने साधन से उनके प्रत्याशियों को जिताने का प्रयास करेंगे।

बसपा की जिलावार बैठकें तय
  • रायबरेली       8 मार्च
  • उन्नाव            9 मार्च
  • लखनऊ       10 मार्च
  • खीरी            11 मार्च
  • सीतापुर        12 मार्च
  • हरदोई         13 मार्च
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed