फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   No special bus from Bhinga for Ram Navami fair in Ayodhya

Lucknow News: अयोध्या में रामनवमी मेला के लिए भिनगा से स्पेशल बस नहीं

Tue, 16 Apr 2024 12:46 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ Updated Tue, 16 Apr 2024 12:46 AM IST
विज्ञापन
No special bus from Bhinga for Ram Navami fair in Ayodhya
श्रावस्ती। चैत्र रामनवमी पर बुधवार को अयोध्या में भक्तों की भीड़ होगी। रामनवमी मेले में शामिल होने के लिए जिले से भी हजारों लोग अयोध्या पहुंच रहे हैं। यात्रियों की सुविधा के लिए जिले से अयोध्या के लिए स्पेशल बस संचालित नहीं की गई। पूर्व में संचालित दो बसें भी रूट से नदारद हैं।
विज्ञापन

जिला गठन के 27 साल बाद भी भिनगा में परिवहन निगम का डिपो स्थापित नहीं हो पाया है। यही कारण है कि शासन की ओर से मिलने वाली ग्रामीण व स्पेशल बस सेवा का लाभ जिले को नहीं मिल पा रहा है। एक तरफ जहां लोग भिनगा से शक्तिपीठ देवीपाटन जाने के लिए निजी वाहनों के सहारे हैें। वहीं दूसरी तरफ कल बुधवार को अयोध्या में आयोजित होने वाले रामनवमी मेले में शामिल होने के लिए लोगों को निजी व डग्गामार वाहनों का सहारा लेना पड़ रहा है। भिनगा से गोरखपुर व बनारस के लिए चलने वाली निगम की बस पहले ही बंद कर दी गई थी। वहीं मौजूदा समय संचालित नौ में से दो बसों का फेरा और घटा दिया गया है। ऐसे में लोग डग्गामार वाहनों से हिचकोले खाते हुए सफर करने को मजबूर हैं। वहीं परिवहन निगम के जिम्मेदार अधिकारियों का कहना है कि चुनाव के कारण यह समस्या हुई है। आगामी दिनों में मार्ग से कुछ और बसें घटाई जा सकती हैं।

15जेएनडी32: एफसीआई के पीजी पहुंचे आम आदमी व्यापार प्रकोष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष वीरेंद्र प्रधान। सं

15जेएनडी32: एफसीआई के पीजी पहुंचे आम आदमी व्यापार प्रकोष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष वीरेंद्र प्रधान। सं

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed