{"_id":"5fe24ebe8ebc3e3e7e21fe26","slug":"no-security-audit-of-properties-lko-city-news-lko556259945","type":"story","status":"publish","title_hn":"करोड़ों की संपत्तियों के रिकॉर्ड का सुरक्षा ऑडिट ही नहीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
करोड़ों की संपत्तियों के रिकॉर्ड का सुरक्षा ऑडिट ही नहीं
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अधिकारियों ने खुद नहीं कराया साइबर सिक्योटिरी ऑडिट
एलडीए की करोड़ों रुपये की संपत्तियों का रिकॉर्ड जिस कंप्यूटर सर्वर पर रखा गया है। उसका साइबर सिक्योरिटी ऑडिट ही सालों से नहीं कराया गया। एलडीए वीसी अभिषेक प्रकाश ने जब कंप्यूटर सेक्शन के काम की समीक्षा की तो यह हकीकत सामने आई। सबसे आश्चर्यजनक यह है कि कंप्यूटर सेक्शन के प्रभारियों की तरफ से कोई मांग भी इसके लिए नहीं की गई।
जबकि लगातार कंप्यूटर रिकॉर्ड बदलकर फर्जी आवंटन किए जा रहे थे। प्रियदर्शिनी योजना में लगातार बिना फाइल और प्रशासनिक अनुमति के आवंटन दिखा रजिस्ट्री करा दी गईं। खुद सेक्शन प्रभारी की आईडी उपयोग कर कंप्यूटर रिकॉर्ड बदले गए। 50 से अधिक भूखंड के रिकॉर्ड में हेरफेर की साइबर जांच भी चल रही है। पिछले साल में 100 से अधिक मामले तो सामने आ चुके हैं। वीसी का कहना है कि इसी वजह से एलडीए का डाटा एनआईसी सर्वर पर ले जाया जा रहा है। वीसी कंप्यूटर सेक्शन के कुछ अधिकारी व कर्मचारियों पर कार्रवाई भी कर सकते हैं।
दो से मांगा गया स्पष्टीकरण
एलडीए के मुख्य अभियंता कार्यालय में एक स्टेनो और कंप्यूटर ऑपरेटर के खिलाफ जांच शुरू कर वीसी ने स्पष्टीकरण मांगा है। एमपीआर बनाते समय डाटा में गड़बड़ी करने पर वीसी ने कार्रवाई का आदेश दिया है। वहीं मुख्य अभियंता से मांग से अधिक बन गए फ्लैटों पर विस्तृत रिपोर्ट मांगी गई है। संयुक्त सचिव से भी बसंतकुंज योजना की जानकारी अपडेट नहीं होने पर स्पष्टीकरण लेने के लिए वीसी ने निर्देश दिए हैं।