फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   No scholorship for 36 districts students.

36 जिलों के छात्रों को नहीं मिलेगा वजीफा

Tue, 22 Sep 2015 12:52 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ Updated Tue, 22 Sep 2015 12:52 AM IST
विज्ञापन
No scholorship for 36 districts students.

छात्रवृत्ति और शुल्क की भरपाई से वंचित रह गए 36 जिलों के एससी छात्रों को इस योजना का लाभ नहीं मिल पाएगा। इन जिलों के समाज कल्याण अधिकारियों ने बार-बार मांगे जाने के बावजूद छात्रों की सूची नहीं भेजी है।

विज्ञापन


समाज कल्याण विभाग का कहना है कि जिन जिलों से सूचना मिल गई है, वहां के छात्रों के खातों में अक्तूबर के दूसरे सप्ताह में राशि भेज दी जाएगी।

वर्ष 2014-15 में खाता संबंधी खामियों के चलते तमाम छात्रों को न तो छात्रवृत्ति मिल पाई थी और न ही शुल्क की भरपाई हो सकी थी। शासन ने अनुसूचित जाति के छूटे छात्रों को इस योजना का लाभ देने का फैसला किया, जबकि बजट के अभाव के चलते सामान्य और पिछड़े वर्ग के छात्रों के बारे में विचार नहीं किया जा सका।
विज्ञापन


एससी छात्रों के मामले में 31 जुलाई तक रिपोर्ट मांगी गई थी, मगर तब तक महज 15 जिलों से ही सूचना मिल सकी।

अगस्त में समाज कल्याण निदेशालय ने जिला समाज कल्याण अधिकारियों को कड़ी चिट्ठी लिखी तो 39 जिलों ने छात्रवृत्ति एवं शुल्क की भरपाई से वंचित रह गए छात्रों की सूची उपलब्ध करा दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

...ताकि समय रहते राशि की मांग की जा सके

No scholorship for 36 districts students.

36 जिलों से यह सूची अभी तक नहीं मिली है। नतीजतन, शासन को 39 जिलों के करीब 65 हजार छात्रों की सूची ही अग्रसारित करने की तैयारी की जा रही है, ताकि समय रहते राशि की मांग की जा सके।

दोषी जिला समाज कल्याण अधिकारियों पर होगी कार्रवाई
समाज कल्याण विभाग का कहना है कि सूचना न भेजने वाले जिलों से छात्रवृत्ति या शुल्क की भरपाई न होने की शिकायत मिलने पर जांच कराई जाएगी। दोषी जिला समाज कल्याण अधिकारियों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई होगी।

इन 39 जिलों से ही मिली रिपोर्ट
लखनऊ, फैजाबाद, अंबेडकरनगर, बाराबंकी, सुल्तानपुर, रायबरेली, सोनभद्र, शामली, संतकबीर नगर, महराजगंज, कुशीनगर, कानपुर नगर, कानपुर देहात, गोरखपुर, गाजियाबाद, फीरोजाबाद, एटा, फर्रुखाबाद, बरेली, इलाहाबाद, उन्नाव, शाहजहांपुर, सहारनपुर, रामपुर, मुजफ्फरनगर, मिर्जापुर, मेरठ, मथुरा, मैनपुरी, ललितपुर, झांसी, जालौन, हाथरस, हरदोई, हापुड़, बुलंदशहर, बागपत, आगरा, मुरादाबाद।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed