फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   no relief for subrat roy sahara

बढ़ी मुश्किलें, 'सहाराश्री' के खिलाफ परिवाद

Sun, 27 Apr 2014 04:29 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ Updated Sun, 27 Apr 2014 04:29 PM IST
विज्ञापन
no relief for subrat roy sahara

तिहाड़ जेल में बंद सुब्रत रॉय सहारा की मुश्किलें कम होने की बजाय बढ़ती जा रही हैं।

विज्ञापन


सहाराश्री पर एक और परिवाद दर्ज किया गया है।

पढ़ें- कोर्ट ने किया बे'सहारा', पुलिस हिरासत में सुब्रत रॉय

भविष्य निधि संगठन द्वारा जांच के लिए बार-बार कागजात मांगने के बावजूद भी प्रपत्र उपलब्ध न कराने के आरोपों को लेकर सहारा इंडिया तथा सुब्रत रॉय सहारा के खिलाफ परिवाद दायर किया गया है।
विज्ञापन


सीजेएम सुनील कुमार ने परिवादी का बयान दर्ज करने के लिए 15 मई की तारीख तय की है।

क्यों हुआ परिवाद दर्ज

no relief for subrat roy sahara

कोर्ट में कर्मचारी भविष्य निधि संगठन के इनफोर्समेंट अधिकारी कैलाश नारायण त्रिपाठी ने परिवाद दायर कर बताया कि सहारा इंडिया कम्पनी का पीएफ कोड संगठन में पंजीकृत है तथा परिवादी को संगठन के कमिश्नर ने सहारा के कागजात की जांच करने के लिए अधिकृत किया है।

पढ़ें- पढ़ें- कोर्ट में पेश हुए सहाराश्री, फिर क्या हुआ?


परिवादी व कर्मचारी भविष्य निधि संगठन ने कई बार सहारा को कर्मचारियों की सूची, संगठन में सदस्यों की सूची, वेतन, वेज रजिस्टर, सेटअप इंफॉर्मेशन ऑफ कंपनीज, विधिक स्टेप तथा कर्मचारियों को पीएफ सुविधा उपलब्ध कराने संबंधित कागजात उपलब्ध कराने को कहा, बावजूद इसके सहारा ग्रुप ने जांच के लिए कागजात व दस्तावेज उपलब्ध नहीं कराए।

चार मार्च से हैं जेल में

no relief for subrat roy sahara

निवेशकों के 20 हजार करोड़ रुपये किस तरह लौटाए जाएंगे, इस मसले पर सहारा समूह अभी तक सुप्रीम कोर्ट को संतुष्ट नहीं कर पाया है। जमानत पाने के लिए सुब्रत रॉय की कोशिशें अब तक विफल साबित हुई हैं।

सहारा एक भी ऐसा प्रस्ताव पेश नहीं कर सका है, जो कि सुप्रीम कोर्ट को भरोसा दिला सके कि निवेशकों से ली गई मोटी रकम वह सेबी को लौटा देगा।

पढ़ें- कैसे कमाए 36 साल में 1.5 लाख करोड़?

सुब्रत रॉय चार मार्च से तिहाड़ जेल में हैं। इस दौरान सहारा ने जो भी प्रस्ताव दिए, उसे न्यायालय ने नकार दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed