फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   no protest in front of vidhan sabha

विधानभवन के सामने अब नहीं लगेगा जाम

Sat, 12 Oct 2013 01:58 AM IST
टीम डिजिटल/लखनऊ
टीम डिजिटल/लखनऊ Updated Sat, 12 Oct 2013 01:58 AM IST
विज्ञापन
no protest in front of vidhan sabha

विधानभवन के सामने आए दिन धरना-प्रदर्शन के चलते घंटों जाम से जूझने वाले लोगों के लिए राहत भरी खबर है। प्रशासन ने यहां धरना-प्रदर्शन पर रोक लगा दी है।

विज्ञापन


यही नहीं पहले दी जा चुकी सभी अनुमतियां भी निरस्त कर दी गई हैं। विशेष परिस्थिति में रमाबाई अंबेडकर स्थल के लिए अनुमति दी जाएगी।

प्रशासन ने नए धरनास्थल के लिए रमाबाई अंबेडकर मैदान और 500 लोगों तक की भीड़ के लिए लक्ष्मण मेला पार्क का नाम सुझाया है।

पढ़ें-फिर होगी विहिप और सपा के बीच नूरा कुश्ती
विज्ञापन


एडीएम पूर्वी आरपी सिंह ने बताया कि विधानभवन के सामने अगले आदेश तक धरना की सभी अनुमतियां निरस्त कर दी गई हैं। विकल्प तय होने तक किसी भी प्रदर्शन के लिए अनुमति नहीं मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


विशेष परिस्थिति के लिए रमाबाई अंबेडकर रैली स्थल को चिह्नित किया गया है। यहां प्रदर्शन की सशर्त अनुमति जिला प्रशासन दे सकता है। एडीएम पूर्वी के मुताबिक नए स्थल के चयन का निर्णय सरकार को लेना है।

जिला प्रशासन की तरफ से 500 से कम की भीड़ के लिए लक्ष्मण मेला पार्क और उससे ज्यादा की भीड़ के लिए रमाबाई अंबेडकर रैली स्थल का प्रस्ताव भेजा गया है।

सरकार के आदेश के बाद धरनास्थल का चयन कर लिया जाएगा। बताते चलें कि गुरुवार को पुलिस ने धरनास्थल से प्रदर्शनकारियों को हटाने की कार्रवाई की थी।

पिछली सरकार में कई बार बदला था धरनास्थल
पिछली सरकार के कार्यकाल के दौरान तीन बार धरनास्थल बदला गया था। समाजवादी पार्टी की सरकार बनी तो धरनास्थल झूलेलाल वाटिका से फिर विधान भवन के सामने आ गया।


लखनऊ की और खबरों के लिए क्लिक करें यहां

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed