फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   No policeman, no proper signal, vehicles will crawl due to shortage

Lucknow News: न सिपाही, न सिग्नल दुरुस्त, कमता पर रेंगे वाहन

Sun, 29 Dec 2024 01:44 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 29 Dec 2024 01:44 AM IST
विज्ञापन
No policeman, no proper signal, vehicles will crawl due to shortage
कमता तिराहे पर लगा जाम।
लखनऊ। यातायात पुलिस की लापरवाही की वजह से कमता तिराहे पर शनिवार दोपहर दो घंटे तक वाहन रेंगते रहे। इस दौरान यातायात पुलिस नदारद रही। वहीं, सिग्नल भी बंद मिले। इस दौरान तीन एंबुलेंस भी फंसी रहीं।
विज्ञापन



कमता तिराहे पर जाम की समस्या से निजात पाने के लिए यातायात पुलिस ने अयोध्या की ओर जाने वाले रास्ते पर बैरिकेडिंग लगाकर लेन बनाई थी, जिससे हल्के वाहन अंडरपास के नीचे से होते हुए गुजर जाएं। पार्किंग एरिया को भी खत्म किया गया था। इससे डग्गामार वाहन न खड़े हो सकें। अवध बस डिपो से दो-तीन लेन में निकलने वाली बसों को एक लाइन में ही निकालने और रास्ते में सवारी न भरने के लिए कहा गया था।
विज्ञापन


इसके अलावा उल्टे साइड से आने वाले वाहनों को प्रतिबंधित किया गया था। लेकिन, शनिवार को सारे नियमों व नीतियों की धज्जियां उड़ गईं। आड़ी तिरछी खड़ी रोडवेज बसें बीच सड़क पर सवारियां भरते दिखीं। बैरिकेडिंग के पास में ही ई-रिक्शा व टेंपो सवारियां भरते दिखे तो कुछ फल के ठेले भी लगे रहे। ट्रैफिक सिग्नल न चलने से तीनों तरफ के वाहन भी आमने सामने रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed