{"_id":"614ccf3c8ebc3e01f9263a27","slug":"no-participation-without-vaccination-lucknow-news-lko5969516189","type":"story","status":"publish","title_hn":"अच्छी पहल : वैक्सीनेशन नहीं तो कॉलेज एक्टिविटीज में छात्राओं की ‘नो एंट्री’","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अच्छी पहल : वैक्सीनेशन नहीं तो कॉलेज एक्टिविटीज में छात्राओं की ‘नो एंट्री’
विज्ञापन
no participation without vaccination
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लखनऊ। अवध गर्ल्स डिग्री कॉलेज प्रशासन ने बगैर वैक्सीनेशन वाली छात्राओं की किसी भी कॉलेज एक्टिीविटी पर ‘नो एंट्री’ का फरमान जारी किया है। वैक्सीनेशन के प्रति छात्राओं को जागरूक करने के उद्देश्य से जारी निर्देश एक अक्तूबर से प्रभावी हो जाएगा। यानी एक अक्तूबर के बाद कोई भी छात्रा बगैर वैक्सीनेशन सर्टिफिकेट के कॉलेज की किसी भी सांस्कृतिक या अन्य गतिविधियों में शामिल नहीं हो सकेंगी। पढ़ाई और परीक्षा पर इसका कोई असर नहीं होगा। संस्थान के सभी कर्मचारियों का शत प्रतिशत वैक्सीनेशन हो चुका है। अब छात्राओं के शत प्रतिशत वैक्सीनेशन के लिए कॉलेज प्रशासन जल्द ही कैंप का आयोजन भी करने जा रहा है।
युवाओं को वैक्सीनेशन के प्रति जागरूक करने के लिए विभिन्न स्तर पर कवायद की जा रही है। स्कूल-कॉलेज खुलने के साथ ही उनको संक्रमण से बचाने के लिए विवि व कॉलेज स्तर पर भी कैंप लगाए जा रहे है। साथ ही अपने-अपने स्तर पर प्रयास भी किए जा रहे हैं। इसी कड़ी में अवध गर्ल्स डिग्री कॉलेज प्रशासन ने भी कवायद शुरू कर दी है। कॉलेज प्राचार्य डॉ. उपमा चतुर्वेदी ने एक नोटिस जारी कर सभी छात्राओं को वैक्सीनेशन कराने को कहा है। उन्होंने कहा है कि एक अक्तूबर से बिना वैक्सीनेशन वाली छात्राएं कॉलेज की किसी गतिविधि में नहीं शामिल हो पाएंगी। छात्राओं को अपने साथ अपना वैक्सीनेशन सर्टिफिकेट की कॉपी लेकर कॉलेज आने को कहा गया है। डॉ. उपमा ने कहा कि हम किसी को पढ़ाई या परीक्षा से नहीं रोक रहे हैं। कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए वैक्सीनेशन ही एक उपाय है। इसलिए छात्राओं को वैक्सीनेशन के प्रति जागरूक करने के लिए यह निर्देश जारी किया गया है। कॉलेज भी अपने स्तर पर वैक्सीनेशन कैंप लगाने का प्रयास कर रहा है।
लविवि में 922 को लगी वैक्सीन
लखनऊ विश्वविद्यालय के न्यू कैंपस स्थित इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट साइंसेज (आईएमएएस) में बृहस्पतिवार को वैक्सीनेशन कैंप का आयोजन किया गया, जिसमें शिक्षक, कर्मचारी, विद्यार्थी व आसपास के लोग भी शामिल हुए। दिनभर में 922 लोगों को वैक्सीन लगाई गई। आईएमएस निदेशक प्रो. मनोज अग्रवाल ने बताया कि कैंप में कोविशिल्ड और कोवैक्सीन दोनों उपलब्ध थीं। इसी क्रम में सोमवार को फिर से कैंप आयोजित किया जाएगा। वहीं, लविवि की डीन स्टूडेंट वेलफेयर प्रो. पूनम टंडन ने बताया कि विवि में 50 फीसदी से अधिक विद्यार्थियों को वैक्सीन लग चुकी है।
विज्ञापन
पुनर्वास में 2000 छात्रों का टीकाकरण
डॉ. शकुंतला मिश्रा राष्ट्रीय पुनर्वास विश्वविद्यालय के विद्यार्थी भी वैक्सीनेशन को लेकर काफी जागरूक हैं। विश्वविद्यालय प्रशासन द्वारा पिछले दिनों परीक्षा फॉर्म भरवाने के दौरान प्राप्त की गई जानकारी के अनुसार अब तक 2000 से अधिक विद्यार्थियों ने वैक्सीनेशन करवा लिया है। विश्वविद्यालय द्वारा इसके लिए कैंप का भी आयोजन किया गया है। परीक्षा नियंत्रक डॉ. अमित कुमार राय ने बताया कि बचे हुए विद्यार्थियों के लिए भी जल्द कैंप का आयोजन किया जाएगा।
नवयुग की छात्राओं ने वैक्सीनेशन के लिए किया जागरूक
नवयुग कन्या महाविद्यालय की एनसीसी कैडेट्स ने डॉ. मनमीत कौर सोढ़ी के निर्देशन में ‘वैक्सीन है जरूरी’ विषय पर पोस्टर व स्लोगन प्रतियोगिता का आयोजन किया। इसमें यूजी की 42 छात्राओं ने प्रतिभाग किया। छात्राओं ने बीमारी से डरे वैक्सीन से नहीं, अफवाहों पर ध्यान न दें और टीकाकरण कराएं का संदेश दिया। प्राचार्या डॉ. सृष्टि श्रीवास्तव ने बताया कि प्रतियोगिता में ईशा कुमारी शर्मा प्रथम, वर्षा यादव दूसरे, ज्योति उपाध्याय व आयुषी शर्मा तीसरे व सुप्रिया गोपाल व अंजलि राय को सांत्वना पुरस्कार दिया गया।