फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   no parking facility at 17 metro station in lucknow

हो जाएं सतर्क! मेट्रो स्टेशन के बाहर गाडियां खड़ी की तो उठा ली जाएंगी, देना होगा जुर्माना

Thu, 14 Mar 2019 01:34 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Thu, 14 Mar 2019 01:34 PM IST
विज्ञापन
no parking facility at 17 metro station in lucknow
हजरतगंज मेट्रो स्टेशन से हटाई गईं गाडियां - फोटो : amar ujala
मेट्रो की सवारी करना चाहते हैं तो निजी वाहन घर पर ही छोड़कर निकलें या उसे किसी पार्किंग में ही खड़ा करें। दरअसल 17 मेट्रो स्टेशनों पर पार्किंग नहीं है। मेट्रो स्टेशन के बाहर फुटपाथ पर या किसी कोने में जुगाड़ लगाकर वाहन पार्क किया तो आपकी गाड़ी उठा ली जाएगी।
विज्ञापन


आपको जुर्माना भी भरना पड़ सकता है। एलएमआरसी की टीम ने यातायात पुलिस के साथ मिलकर बुधवार को हजरतगंज समेत कई मेट्रो स्टेशनों के बाहर अभियान चलाकर गाड़ियों को क्रेन से उठवाया। यह कार्यवाही लगातार जारी रहेगी।
विज्ञापन


सिर्फ चार पर गाड़ी पार्क करने की सुविधा
 एयरपोर्ट से मुंशीपुलिया तक करीब 23 किमी लंबे मेट्रो रूट के दायरे में 21 स्टेशन हैं। उनमें चार भूमिगत और 17 एलीवेटेड हैं। इन सभी स्टेशनों में एयरपोर्ट, आलमबाग, हजरतगंज और केडी सिंह ही ऐसे स्टेशन हैं, जहां पर पहले से भूमिगत, मल्टीलेवल या ओपेन पार्किंग है। शेष 17 स्टेशनों के आसपास कोई पार्किंग नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

पार्किंग की सुविधा देना हमारा काम नहीं

no parking facility at 17 metro station in lucknow
मेट्रो स्टेशन से हटाई गईं गाड़ियां - फोटो : amar ujala
एलएमआरसी ने भी इसके लिए कोई इंतजाम नहीं किया। इन स्टशेनों से जाने वाले यात्री अपने वाहन स्टेशन के बार ही इधर-उधर रोड किनारे छोड़कर जा रहे हैं। इससे जाम लग रहा है। इसको लेकर बुधवार को एलएमआरसी ने यातायात पुलिस के साथ मिलकर अभियान चलाया। इसमें हजरतगंज, चारबाग, मुंशीपुलिया, सचिवालय, ट्रांसपोर्ट नगर स्टेशन के बाहर क्रेन से गाड़ियां हटवाई गईं।

एलएमआरसी की जनसम्पर्क अधिकारी पुष्पा बेलानी कहती हैं कि पार्किंग देना एलएमआरसी का काम नहीं है। यात्री फीडर सर्विस का इस्तेमाल करें। मेट्रो चलाए जाने का असली मकसद ही यही है कि लोग अधिक पब्लिक ट्रांसपेार्ट का उपयोग करें। अपने वाहन का उपयोग कम करें। मेट्रो स्टेशन के बाहर जो गाड़ियां खड़ी पाई जाएंगी, उनको यातायात पुलिस से हटवाया जाएगा।

एसएसपी ने मेट्रो में परखी सुरक्षा

no parking facility at 17 metro station in lucknow
मेट्रो में एसएसपी कलानिधि नैथानी व अन्य - फोटो : amar ujala
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कलानिधि नैथानी ने बुधवार को मेट्रो की सवारी कर सभी स्टेशनों की सुरक्षा का जायजा लिया। मेट्रो ट्रेन के अंदर सफर के दौरान होने वाली लोगों की परेशानी के बारे में पड़ताल की। यात्रा के बाद एसएसपी ने कई सामानों को सफर में ले जाने पर प्रतिबंध लगाया।

यदि प्रतिबंधित सामानों संग कोई सफर करते मिला तो कानूनी कार्रवाई की जाएगी। सुरक्षा के लिए पुलिस टीम लगातार सीसीटीवी कैमरे से मॉनीटरिंग करेगी।

इन पर प्रतिबंध : किसी भी तरीके का हथियार, मकैनिकल टूल्स, विस्फोटक, विकलांग कर देने वाले रासायनिक पदार्थ, गैस, किसी भी प्रकार का अपशिष्ट, पालतू पंछी, जानवर, पान, पान मसाला व तंबाकू आदि।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed