फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   No new patients will be seen today at Lohia and PGI; OPD in government hospitals only till 12 noon

Lucknow News: लोहिया और पीजीआई में आज नहीं देखे जाएंगे नए मरीज, सरकारी अस्पतालों में 12 बजे तक ही ओपीडी

Thu, 15 Jan 2026 02:07 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 15 Jan 2026 02:07 AM IST
विज्ञापन
No new patients will be seen today at Lohia and PGI; OPD in government hospitals only till 12 noon
संजय गांधी पीजीआई। 
लखनऊ। मकर संक्रांति पर सार्वजनिक अवकाश के चलते बृहस्पतिवार को लोहिया संस्थान और संजय गांधी पीजीआई की ओपीडी में नए मरीजों के पंजीकरण नहीं होंगे। केजीएमयू में ओपीडी सामान्य रहेगी, जबकि सरकारी अस्पतालों में आधी पहर (हाफ डे) चलेगी।
विज्ञापन



संजय गांधी पीजीआई की पीआरओ कुसुम यादव ने बताया कि अवकाश की वजह से जिन पुराने रोगियों को ओपीडी परामर्श एवं जांच के लिए पहले से तारीख दी गई है, सिर्फ उनको ही देखा जाएगा और जांच होगी। पूर्व निर्धारित ऑपरेशन भी यथावत होंगे। आकस्मिक सेवाएं चलती रहेंगी। ओपीडी का सैंपल कलेक्शन बंद रहेगा। प्रशासनिक भवन और शैक्षणिक ब्लॉक भी बंद रहेंगे।
विज्ञापन




सरकारी अस्पतालों में 12 बजे तक ओपीडी

सामान्य अवकाश के दिनों की तरह बृहस्पतिवार को सभी सरकारी अस्पतालों में आधी पहर यानी दोपहर 12 बजे तक ही ओपीडी का संचालन होगा। परचे 11 बजे तक ही बनेंगे। डॉ. राम मनोहर लोहिया आयुर्विज्ञान संस्थान के प्रवक्ता प्रो. भुवन चंद्र तिवारी ने बताया कि बृहस्पतिवार को ओपीडी में नए मरीजों का पंजीकरण नहीं होगा, लेकिन पुराने मरीज देखे जाएंगे साथ ही ओटी का संचालन भी होगा। इमरजेंसी सेवाएं चलती रहेंगी। केजीएमयू के प्रवक्ता प्रो. केके सिंह ने बताया कि अवकाश के बावजूद संस्थान में ओपीडी का संचालन सामान्य रूप से होगा। सिर्फ विभागीय कार्यालय बंद रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed