{"_id":"1d6f879f9d4ca04f80ba57ae9befdc79","slug":"no-more-corrupt-doctor-in-next-year","type":"story","status":"publish","title_hn":"'अगले साल तक भ्रष्ट डॉक्टरों से निजात'","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
'अगले साल तक भ्रष्ट डॉक्टरों से निजात'
टीम डिजिटल/लखनऊ
Updated Wed, 20 Nov 2013 11:12 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चिकित्सा एवं स्वास्थ्य मंत्री अहमद हसन ने कहा कि 90 फीसदी भ्रष्ट और चोर डॉक्टर या तो जेल में हैं या रिटायर हो चुके हैं।
विज्ञापन
2014 तक बचे हुए गड़बड़ डॉक्टर भी अपने अंजाम तक पहुंच जाएंगे।
इसके बाद स्वास्थ्य सेवाओं में और तेजी से सुधार होगा।
वे नवजात शिशु देखभाल पर बुधवार को स्थानीय पांच सितारा होटल में आयोजित कार्यशाला को संबोधित कर रहे थे।
पढि़ए: अखिलेश की नाकामी का एक और अध्याय
उन्होंने कहा कि हर गरीब को अच्छे से अच्छा इलाज मुहैया कराना ही सपा सरकार का लक्ष्य है।
स्वास्थ्य सेवाएं जैसे-जैसे सुधर रही हैं, स्वास्थ्य सूचकांक में भी सुधार हो रहा है।
51 प्रति हजार करें शिशु मृत्यु दर
मंत्री ने कहा कि समाजवादी एंबुलेंस सेवा 108 शुरू होने के बाद अस्पतालों व स्वास्थ्य केंद्रों में प्रसव बढ़े हैं।
जच्चा-बच्चा को घर पहुंचाने के बाद भी देखभाल और टीकाकरण की सुविधा उपलब्ध कराई जा रही है।
इसी का नतीजा है कि प्रदेश में 2012 में शिशु मृत्यु दर 57 से घटकर 53 पर आ गई है। अप्रैल 2014 तक इसे 51 प्रति हजार पर लाना है। यह सभी के प्रयास से ही संभव है।
विज्ञापन
इस मौके पर स्वास्थ्य राज्य मंत्री शंखलाल मांझी, प्रमुख सचिव चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण प्रवीर कुमार, एनएचएम निदेशक अमित घोष आदि मौजूद थे।
लखनऊ की अन्य खबरों के लिए देखिए यहां