फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   No medicine will be given on not wearing the mask.

यूपी: मास्क न लगाया तो मेडिकल स्टोर पर नहीं मिलेगी दवा, रेलवे स्टेशनों पर वसूला जाएगा जुर्माना

Thu, 18 Mar 2021 11:07 AM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Thu, 18 Mar 2021 11:07 AM IST
विज्ञापन
No medicine will be given on not wearing the mask.
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

राजधानी लखनऊ में मास्क न लगाना अब भारी पड़ेगा। यह लापरवाही बरतने वालों को मेडिकल स्टोर पर दवाई नहीं दी जाएगी। वहीं, चारबाग स्टेशन व लखनऊ जंक्शन पर बगैर मास्क के दिखने वालों से रेलवे प्रशासन सौ रुपये जुर्माना वसूलेगा। यह सख्ती संक्रमण काबू में करने के लिए की जा रही है।

विज्ञापन


मेडिकल स्टोर पर दवाई खरीदने के लिए मास्क लगाने की अनिवार्यता का कड़ाई से पालन होगा। लखनऊ केमिस्ट एसोसिएशन ने बुधवार को बैठक के बाद यह घोषणा की। जिमखाना क्लब में हुई कार्यकारिणी की बैठक में थोक और फुटकर दोनों विक्रेता थे।
विज्ञापन


एसोसिएशन अध्यक्ष गिरिराज रस्तोगी ने कहा कि होली को लेकर बाजार में भीड़ बढ़ गई है। वहीं, कोरोना के मामलों में भी इजाफा हो रहा है। इसे देखते हुए अब बिना मास्क लगाए किसी भी व्यक्ति के साथ कारोबार नहीं किया जाएगा। यह व्यवस्था फुटकर तथा थोक दोनों बाजारों पर लागू होगी। वहीं, बाजारों में समय-समय पर सैनिटाइजेशन भी किया जाएगा। दवा कारोबारियों को टीकाकरण के लिए भी प्रेरित किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


मौके पर महामंत्री हरीश शाह ने फूड लाइसेंस के संबंध में जानकारी दी और कैंप के माध्यम से समस्या हल करने की बात कही। वरिष्ठ उपाध्यक्ष सुरेश कुमार ने ऑनलाइन दवा कारोबार को पूरी तरह से रोकने की मांग की।

उनके अनुसार इससे नशे और गर्भपात की दवाइयां लोगों तक आसानी से पहुंच रही हैं। एसोसिएशन के पदाधिकारियों के अनुसार राजधानी में 25 हजार से ज्यादा दवा दुकानें हैं। इन पर रोजाना करीब 25 हजार लोग दवाई खरीदने आते हैं। इनमें लखनऊ के दूर-दराज के इलाके के साथ अन्य जनपद के विक्रेता भी होते हैं। इन दुकानों पर रोजाना करोड़ों का कारोबार होता है।

स्टेशनों पर आज से सख्ती शुरू

चारबाग स्टेशन व लखनऊ जंक्शन पर बगैर मास्क के यात्रियों व अन्य लोगों पर बृहस्पतिवार से सौ रुपये जुर्माना लगेगा। दिल्ली, महाराष्ट्र, पंजाब व दक्षिण के राज्यों में कोरोना तेजी से बढ़ रहा है। यहां से बड़ी संख्या में लोग रोजाना ट्रेनों में लखनऊ पहुंच रहे हैं। चारबाग स्टेशन पर 72 मेल-एक्सप्रेस, पैसेंजर ट्रेनों का संचालन हो रहा है।

ऐसे ही लखनऊ जंक्शन पर 15 से अधिक ट्रेनों की आवाजाही है। इनमें लखनऊ मेल, पुष्पक, शताब्दी एक्सप्रेस, तेजस जैसी प्रमुख ट्रेनें हैं। इनमें सफर करने वाले कोरोना को लेकर लापरवाही बरत रहे हैं।

ऐसे में चारबाग व लखनऊ जंक्शन स्टेशन प्रशासन की अेार से औचक निरीक्षण किया जा रहा है। बगैर मास्क के यात्रियों को जागरूक किया जाता है, बावजूद इसके सभी यात्री मान नहीं रहे हैं। ऐसे में अब बगैर मास्क दिखने वाले यात्रियों पर सौ रुपये का जुर्माना लगाया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed