{"_id":"6a3060e3e08b4b9086058fcd","slug":"no-hope-of-relief-the-mercury-will-keep-rising-lucknow-news-c-13-1-vns1028-1785221-2026-06-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: राहत की उम्मीद नहीं, चढ़ता रहेगा पारा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: राहत की उम्मीद नहीं, चढ़ता रहेगा पारा
विज्ञापन
सोमवार को धूप से बचने को प्रयास करते लोग।
- फोटो : संवाद
लखनऊ। राजधानी में सोमवार को तीखी धूप और तपिश भरी गर्मी की वापसी हुई। दोपहर में थोड़ी देर के लिए बादलों की आवाजाही दिखी। इसके बाद उमस में भी इजाफा हुआ। हालांकि थोड़ी देर बाद ही बादल छंट गए और सीधी धूप ने लोगों की परेशानी बढ़ाई।
माैसम विभाग का कहना है कि इस तपिश से फिलहाल राहत की उम्मीद नहीं है। मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि अगले तीन-चार दिन में राजधानी के अधिकतम तापमान में 2 से 3 डिग्री तक की बढ़त देखने को मिल सकती है। क्षेत्रीय माैसम विज्ञान केंद्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने बताया कि अगले एक हफ्ते तक लखनऊ में बारिश के आसार नहीं हैं। ऐसे में माैसम शुष्क रहने वाला है। सोमवार को अधिकतम तापमान 1.7 डिग्री की बढ़त के साथ 39.7 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 2.3 डिग्री की उछाल के साथ 28.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

सोमवार को धूप से बचने को प्रयास करते लोग। - फोटो : संवाद
विज्ञापन