{"_id":"5ef331548ebc3e42e827a488","slug":"no-free-testing-of-coronavirus-in-pgi-and-lohia-sansthan","type":"story","status":"publish","title_hn":"पीजीआई और लोहिया संस्थान में अब कोरोना की मुफ्त जांच नहीं, देने होंगे 1500 रुपये","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पीजीआई और लोहिया संस्थान में अब कोरोना की मुफ्त जांच नहीं, देने होंगे 1500 रुपये
Wed, 24 Jun 2020 04:26 PM IST
ishwar ashish
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Wed, 24 Jun 2020 04:26 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पीजीआई और लोहिया संस्थान में आने वाले मरीजों की अब मुफ्त में कोरोना जांच नहीं होगी। उनसे 1500 रुपये शुल्क लिया जाएगा। तीमारदार को भी शुल्क देना होगा। हालांकि, इमरजेंसी, फीवर क्लीनिक और संदिग्ध स्थिति में आने वाले मरीज से शुल्क नहीं लिया जाएगा। वहीं, केजीएमयू में अभी निःशुल्क जांच होगी।
विज्ञापन
पीजीआई, लोहिया संस्थान आने वाले मरीजों से अभी तक कोरोना जांच का शुल्क नहीं लिया जाता था। अब मरीज, तीमारदार को 1500-1500 रुपये जमा करने पड़ेंगे। पीजीआई में फीवर क्लीनिक में आने वाले मरीजों को कोविड हॉस्पिटल भेजा जाता है। वहां तो जांच निशुल्क होगी, लेकिन मुख्य भवन में आने वाले मरीजों और उनके तीमारदारों को शुल्क देना होगा।
विज्ञापन
इसका कारण है कि बिना कोरोना जांच रिपोर्ट आए मरीज के तीमारदार को अंदर जाने की इजाजत नहीं है। पीजीआई में उन मरीजों को बुलाया जा रहा है, जिनकी पहले से ऑपरेशन की तिथि मिली है या अन्य जाचें होनी हैं। अभी तक इनकी कोरोना जांच मुफ्त होती थी, लेकिन अब इन्हें 1500 रुपये देने पड़ेंगे।
विज्ञापन
मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. अमित अग्रवाल ने आदेश में कहा कि सामान्य पीसीआर और ट्रूनेट मशीन टेस्टिंग का 1500 रुपये शुल्क लिया जाएगा। ऐसे में सर्जरी, डायलिसिस, कीमोथेरेपी व रेडियोथेरेपी कराने वाले मरीज व तीमारदारों को इलाज से पहले कोरोना की जांच करानी होगी। इसके लिए दोनों को मिलाकर तीन हजार रुपये खर्च करने पड़ेंगे। संस्थान के निदेशक प्रो. आरके धीमान ने बताया कि शासन के तय अनुसार ही 1500 रुपये शुल्क लगाया गया है।