{"_id":"5ac65a664f1c1bba618b5916","slug":"no-evidence-against-nawajuddin-siddiuqe-in-online-scam","type":"story","status":"publish","title_hn":"ऑनलाइन घोटाले में नवाजुद्दीन सिद्दीकी के खिलाफ नहीं मिले सबूत, ईडी बंद करेगी जांच ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ऑनलाइन घोटाले में नवाजुद्दीन सिद्दीकी के खिलाफ नहीं मिले सबूत, ईडी बंद करेगी जांच
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Updated Thu, 05 Apr 2018 10:48 PM IST
विज्ञापन
नवाजुद्दीन सिद्दीकी
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नोएडा में हुए करोड़ों रुपये के ऑनलाइन घोटाले में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) को बालीवुड अभिनेता नवाजुद्दीन सिद्दीकी के खिलाफ शुरुआती जांच में कोई सबूत नहीं मिले हैं। जिसके बाद ईडी जांच बंद करने की तैयारी में है।
विज्ञापन
सूत्रों के अनुसार नवाजुद्दीन की कंपनी से जो दस्तावेज मांगे गए थे, वह सब पहले ही उपलब्ध करा दिए गए थे। इन दस्तावेजों से किसी घोटाले में शामिल होने के सुबूत नहीं मिले हैं। इस बारे में नवाजुद्दीन के भाई शम्स सिद्दीकी का कहना है कि प्रवर्तन निदेशालय ने जो भी जानकारी मांगी थी, वह सब दे दी गई थी।
विज्ञापन
जांच के दौरान नवाजुद्दीन के भाई और उनके वकील प्रवर्तन निदेशालय के सामने पेश हुए। इन लोगों ने करार से संबंधित सारे दस्तावेज भी उपलब्ध कराए। निदेशालय ने दस्तावेजों की जांच के बाद पाया कि इसमें नवाजुद्दीन की ओर से किसी तरह की धोखाधड़ी नहीं की गई है। इसके बाद अब ईडी ने इस मामले में आगे कोई कार्रवाई नहीं करने का निर्णय किया है।
विज्ञापन
यह था मामला
नोएडा में 500 करोड़ रुपये का ऑनलाइन घोटाला करने वाली कंपनी वेबवर्क्स के साथ नवाजुद्दीन का नाम जुड़ा था। उन्होंने इस कंपनी का प्रचार किया था। इसके बदले उनके खाते में एक करोड़ रुपये से अधिक ट्रांसफर किए गए थे। इस मामले में ईडी ने नवाजुद्दीन को नोटिस दिया था लेकिन उनके बजाय उनके भाई और वकील ईडी के दफ्तर पहुंचे थे।