फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   no enthusiasm in atal's birthday celebration in lucknow

कर्मभूमि पर महज 'औपचारिकता' रह गए अटल

Thu, 26 Dec 2013 03:45 PM IST
अखिलेश वाजपेयी/अमर उजाला, लखनऊ
अखिलेश वाजपेयी/अमर उजाला, लखनऊ Updated Thu, 26 Dec 2013 03:45 PM IST
विज्ञापन
no enthusiasm in atal's birthday celebration in lucknow

अटल विहारी वाजपेयी का जन्मदिन तो मन गया। पर, वह बात नहीं दिखी।

विज्ञापन


न तो पार्टी मुख्यालय पर यज्ञ हुआ और न भाजपाइयों में शहर में अखंड रामायण आयोजित करने की होड़ दिखी।

राजधानी के मंदिरों में विशालकाय लड्डुओं का भगवान को भोग लगाकर अटल के स्वास्थ्य लाभ और लंबी आयु की कामना करने वाली भीड़ देखने को भी आंखे तरस गई।

बड़े-बड़े केक  भी नहीं कटे और न शहर में अटल के जन्मदिन पर रोशनी करने का उत्साह ही दिखा। जन्मदिन समारोह मनाने की सिर्फ औपचारिकता पूरी की गई। उसमें भी संख्या जुटाने की फिक्र करना भी शायद भाजपा के लोग भूल गए।

पुरानों को खारिज करने का दौर

भाजपा के पदाधिकारी रह चुके एक पूर्व सांसद ने टिप्पणी की कि भाजपा भी दूसरे राजनीतिक दलों की तरह उगते सूरज को सलाम करने की विसंगति का शिकार हो गई। परिवारवाद पहले ही प्रवेश पा चुका है। अब पुरानों को खारिज करने का दौर भी शुरू हो गया।
विज्ञापन


यह टिप्पणी आज की परिस्थिति पर खरी उतरती दिखी। बुधवार को यहां कुड़ियाघाट पर अटल का जन्मदिन मनाने जुटे लोगों ने वाजपेयी से ज्यादा मोदी के नाम के नारे लगाए।
विज्ञापन
विज्ञापन


झल्लाकर स्थानीय सांसद लालजी टंडन को कहना पड़ा, ‘आप लोग अटल जी का जन्मदिन मनाने आए हैं। उत्साह से मनाइए।’

एक वक्त वह भी था
कुछ ही बरस हुए जब अटल के जन्मदिन पर लखनऊ में हलचल देखते ही बनती थी। लखनऊ का कोई इलाका ऐसा नहीं होता था जहां अटल की दीर्घायु की कामना करते हुए पोस्टर-बैनर पटे न रहते हों। मिठाई बांटने वालों की भी होड़ लगी रहती थी। कई जगह अटल की उम्र से दोगुने-तिगुने वजन के केक काटे जाते थे।

जगह-जगह लड्डूओं के लिए बड़े-बड़े कढ़ाव चढ़े दिखते थे। धीरे-धीरे यह दृश्य भी खत्म हो गए।

लगता है कि अटल की अस्वस्थता ने लखनऊ के लोगों और प्रदेश भाजपा को भी उत्साहहीन कर दिया है अथवा भाजपा के लोगों को अब अटल की जरूरत नहीं रही।

एक वक्त वह भी था जब दिल्ली के नेताओं में 24 व 25 दिसंबर को लखनऊ आने की होड़ रहती थी। धीरे-धीरे यह कम होती गई।

इस बार तो औपचारिकता पूरी करने भर के लिए भी दिल्ली से किसी बड़े नेता ने लखनऊ आने की जरूरत नहीं समझी। नतीजतन कल्याण सिंह, कलराज मिश्र और लालजी टंडन ने ही जन्मदिन मनाने की औपचारिकता पूरी की।  


सन्नाटे में रहा भाजपा कार्यालय
भाजपा कार्यालय भी सन्नाटे जैसी स्थिति में रहा। न तो आतिशबाजी हुई और कार्यालय पर बिजली की जगमगाती झालरें दिखाई पड़ी। अटल का जन्मदिन मनाने की औपचारिकता मुख्य संगठन के बजाय अल्पसंख्यक मोर्चा ने केक काटकर पूरी की।

लखनऊ विश्वविद्यालय में राजनीति शास्त्र विभाग के अध्यक्ष रह चुके प्रो. एस.के. द्विवेदी कहते हैं कि भाजपा तो कभी उनका ऋण नहीं अदा कर सकती।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed